मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) को शेखर सुमन (Shekhar Suman) के गांधी जयंती स्पेशल एपिसोड ‘शेखर टुनाइट’ शो (‘Shekhar Tonight’ show) में ‘मुन्ना भाई’ वाले अंदाज को एक पॉलिटिकल सटायर में बदल दिया। उन्होंने पांच मिनट के लिए खुद को भारत का प्रधानमंत्री माना और ‘मुन्ना भाई’ वाले अंदाज में मैसेज दिया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) को लेकर भी बात की।
पढ़ें :- Video-डोनाल्ड ट्रंप को ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने ऐसा किया है
संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने नेताओं की तस्वीरें, विदेश दौरे और ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर तंज कसा और ‘गांधीगिरी’ अपनाने के लिए कहा। उन्होंने देश के हालात पर भी बात की और कहा कि वो अब भारत में पहले जैसी शांति महसूस नहीं कर पाते हैं।
संजय दत्त ने कहा ये
संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने कहा कि इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं। यहां पर शांति होनी चाहिए। अब मैं इस देश में पहले जैसी शांति फील नहीं कर पाता हूं। हम इंडियन बड़े दिल वाले लोग हैं। हम सभी का खुले दिल से स्वागत करते हैं। हमने बहुत कुछ दिया है। हमें हमेशा ऐसा ही बने रहना चाहिए। मैं शिवजी से प्रार्थना करता हूं कि वो दिन जल्द वापस आ जाएं। पीस बनता है प्यार और प्यार आता है। गांधीगिरी से।’
इसके अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने 5 मिनट के लिए खुद को देश का प्रधामंत्री मानकर देश की जनता को मैसेज दिया। उन्होंने खुद को मुन्नाभाई वाले स्टाइल में ये मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि चलो देश में कुछ चल रेला है। मेरे प्यारे देशवाशियों, आज अपुन आपका पीएम बनके खूब खुश हुआ। बोले तो बॉडी में अजीब टाइम का तरंग दौड़ रे ला है। बोले तो इतना बड़ा देश है और इतने सारे लोग हैं और अब हम सबकी जिम्मेदारी अपुन के ऊपर है। लेकिन आप लोग एकदम टेंश नहीं लेने का। अपुन इस खुशी को सेलिब्रेट करने विदेश नहीं जाने वाला है। अपुन इधरिच रहेगा। आप सब लोगों के बीच। नहीं तो पीएम और जनता में कनेक्शन कैसे बनेगा?’
संजय दत्त नेे आगे कहा कि अपुन गांधी जी को बहुत मानता है। गांधीजी के तीन बंदर सबको पता हैं। बुरा देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो। लेकिन आज एक चौथा बंदर भी मांगता है, बुरा देखेगा तो उसे ठीक कौन करेगा? तीनों बंदर आंख, कान और मुंह बंद करके बैठ जाएगा तो देश कैसे चलेगा।
पढ़ें :- Hell-Hole Controversy : ईरान ने ट्रंप को दिखाया भारत का स्वर्ग, बोला- बंद करें बकवास, इंडिया आकर देखें
इसके अलावा संजय ने कहा कि और अपुन को देश के लिए बहुत कुछ करने का मौका मिला है पीएम बनके तो अपुन एक और काम करेगा। जहां जहां पीएम का फोटो लगा है ना, अपुन उसको एकदम कम कर देगा। देश को देश का फोटो दिखना चाहिए। जहां अपना फोटो लगाने का मन करे वहां गांधी जी का फोटो लगाने का। बोले तो गांधी जी के विचार देखने ज्यादा जरूरी है, अपुन का फोटो देख के जनता क्या करेगा? बोले तो अपना फोटो अपुन बाद में भी खिंचवा सकता है। लेकिन देश को पहले फ्रेम में लगाने का।
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर संजय दत्त ने कहा ये
इसके बाद संजय ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी को लेकर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, कि ‘अगर देश को फ्रेम में लाने का है तो थोड़ा दुनिया को भी फ्रेम में लाना पड़ेगा। बोले तो अपुन देख रहा है कि ट्रंप मामू पुरी दुनिया को आउट ऑफ फ्रेम करने में लगा है। देखो ट्रंप मामू ज्यादा टंटे नहीं पालने का।दुनिया में मिसाइल वैसे ही बहुत हो गया है। अब थोड़ा प्यार भी एक्सपोर्ट करने का। कहीं मिसाइल भेजने का मन करे तो पहले गुलदस्ता भेजने का। किसी को धमकी देने का मन करे ना तो उसे फोन करके घर बुलाने का और चाय पीते पीते बात सुलझाने का। आखिर में संजय दत्त ने कहा कि अपुन आ रेला है अमेरिका तुमको जादू की झप्पी देने।
‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में दिखे थे संजय दत्त
बता दें कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने 2006 में फिल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में काम किया था। फिल्म में उन्होंने गांधीगिरी का मैसेज दिया। फिल्म को राजकुमार हिरानी ने बनाया। इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म में अरशद वारसी भी भी नजर आए थे। विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी।