1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video-एंकर ने हमलावर का बयान टीवी पर क्या पढ़ा? पत्रकार पर ट्रम्प भड़के, कहा- मैं रेपिस्ट नहीं, मुझे मिल चुकी है क्लीन चिट

Video-एंकर ने हमलावर का बयान टीवी पर क्या पढ़ा? पत्रकार पर ट्रम्प भड़के, कहा- मैं रेपिस्ट नहीं, मुझे मिल चुकी है क्लीन चिट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) एक इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार पर भड़क गए। बता दें कि यह मामला हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में फायरिंग के आरोपी कोल टॉमस एलन (Cole Thomas Allen) के मैसेज से जुड़ा था। एलन ने हमले से 10 मिनट पहले परिवार को एक मैनिफेस्टो (लिखित बयान) भेजा था। इसमें उसने ‘पेडोफाइल, रेपिस्ट और गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, लेकिन उसने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) एक इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार पर भड़क गए। बता दें कि यह मामला हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में फायरिंग के आरोपी कोल टॉमस एलन (Cole Thomas Allen) के मैसेज से जुड़ा था। एलन ने हमले से 10 मिनट पहले परिवार को एक मैनिफेस्टो (लिखित बयान) भेजा था। इसमें उसने ‘पेडोफाइल, रेपिस्ट और गद्दार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, लेकिन उसने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया।

पढ़ें :- US Visa NEWS : ट्रंप सरकार ने रोकी अमेरिकी वीजा इंटरव्यू प्रक्रिया , जानिए भारतीय आवेदकों पर क्या पड़ेगा असर?

इसी मामले को लेकर पत्रकार नोरा ओ’डोनल ने जब ट्रम्प से पूछा कि क्या ये आरोप उन्हीं की तरफ इशारा करते हैं? इस पर ट्रम्प ने कहा कि मैं न तो रेपिस्ट हूं, न ही किसी का रेप किया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए ये भी कहा,कि आपने एक बीमार आदमी की बकवास टीवी पर पढ़ दी। मुझे उन चीजों से जोड़ा गया, जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे पहले ही पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है।

पढ़ें :- अमेरिकी डील का ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान किया समर्थन, बोले- जंग से निकलने का यही एकमात्र रास्ता

इस पर नोरा ने साफ किया कि वे मेरे शब्द नहीं थे, बल्कि आरोपी ने लिखे थे। इस पर ट्रम्प ने कहा कि ऐसे आरोप टीवी पर पढ़ना ही गलत था।

ट्रम्प बोले- गोलीबारी के दौरान डर नहीं लगा

इंटरव्यू में जब ट्रम्प से पूछा गया कि क्या वे खुद निशाने पर थे, उन्होंने कहा कि मुझे पक्के तौर पर नहीं पता। हालांकि, घटना के दौरान मुझे डर नहीं लगा, क्योंकि दुनिया ऐसी ही है और ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। ट्रम्प ने कहा कि पहले मुझे लगा था कि यह छोटी घटना है, लेकिन फिर समझ आया कि मामला गंभीर है। उस वक्त एक आर्टिस्ट शो कर रहा था और माहौल सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक सब बदल गया।

ट्रम्प ने कहा कि सुरक्षा टीम मुझे तुरंत बाहर ले जाना चाहती थी, लेकिन मैं देखना चाहता थे कि क्या हो रहा है। बाद में एजेंट्स ने मुझे नीचे झुकने को कहा तो मैं और मेलानिया दोनों जमीन पर लेट गए और फिर सुरक्षित जगह ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मैं आधे रास्ते तक खड़े होकर जा रहा था, फिर एजेंट्स के कहने पर नीचे झुक गया, क्योंकि वहां खतरा ज्यादा था। मैंने पहले भी ऐसी स्थितियां देखी हैं, लेकिन मेलानिया के लिए यह नया अनुभव था। फिर भी उन्होंने स्थिति को अच्छे से संभाला।

ट्रम्प ,बोले- डेमोक्रेटिक नेताओं के बयानों से हिंसा भड़क रही

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दिया इस्तीफा, जानें 28 साल की उम्र में वो कैसे पहुंची इतनी ऊंचाई तक?

इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि घटना खराब थी, लेकिन उतनी बड़ी नहीं बनी, क्योंकि किसी की मौत नहीं हुई और कोई घायल नहीं हुआ। ऐसी हिंसा कोई नई बात नहीं है। यह 20, 50, 100 या 500 साल से होती आ रही है। लोग मारे जाते हैं, घायल होते हैं। मुझे नहीं लगता कि आज यह पहले से ज्यादा हो रहा है। ट्रम्प ने राजनीतिक हिंसा भड़काने के लिए डेमोक्रेट नेताओं की ‘हेट स्पीच’ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यह बहुत खतरनाक स्थिति है।

ट्रम्प सरकार के कई मंत्री हमलावर के निशाने पर थे

आरोपी ने अपने लिखे नोट में कहा था कि सरकार के बड़े नेता उसके निशाने पर थे और वह उन्हें एक-एक करके टारगेट करना चाहता था। अब वह किसी “देशद्रोही” के काम में शामिल नहीं होना चाहता। अच्छी बात यह रही कि वह उस हॉल तक नहीं पहुंच पाया, जहां ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया और बड़े अधिकारी मौजूद थे। सुरक्षा टीम ने समय रहते उसे रोक लिया और ट्रम्प को तुरंत वहां से बाहर ले जाया गया। इस घटना के बाद एक बार फिर ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं, क्योंकि पहले भी उन पर हमले की कोशिश हो चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...