Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. संजय मांजरेकर ने कोच गंभीर को लेकर दिया विवादित बयान; बोले- उसके पास ना शब्द हैं, ना तमीज है… मीडिया से दूर रखो

संजय मांजरेकर ने कोच गंभीर को लेकर दिया विवादित बयान; बोले- उसके पास ना शब्द हैं, ना तमीज है… मीडिया से दूर रखो

By Abhimanyu 
Updated Date

Sanjay Manjrekar’s controversial comment on coach Gambhir: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर आज मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान कोच गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की फॉर्म को लेकर खुलकर चर्चा की। हालांकि, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने गंभीर को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

पढ़ें :- West Asia Ceasefire : ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, बोले- जंग खत्म नहीं, फिलहाल फायरिंग बंद करे सेना

दरअसल, संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हेड कोच गौतम गंभीर के मीडिया से बात करने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं और बीसीसीआई से उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में न भेजने की सलाह दी है। मांजरेकर ने अपनी विवादित पोस्ट में लिखा, ‘गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी। गौतम गंभीर को इस तरह की ड्यूटी से अलग रखना बीसीसीआई के लिए समझदारी वाला फैसला होगा। उन्हें पर्दे के पीछे ही काम करने दें। उनके (गंभीर) पास ना सही शब्द हैं, ना ही सही तमीज है कि वो उनसे बात कर पाएं। मीडिया से बातचीत करने के लिए रोहित और अगरकर सही हैं।’

पढ़ें :- आज ही के दिन जब मंगल पांडे की शहादत ने फूंका था 1857 की क्रांति का बिगुल

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब संजय मांजरेकर ने ऐसी विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले वह रविंद्र जड़ेजा को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। साथ ही वह विराट कोहली की तीखी आलोचना करते रहे हैं। जिसके लिए कई बार मांजरेकर, कोहली के फैंस की ट्रोलिंग का भी शिकार हुए हैं। अब उन्होंने खुले तौर पर गंभीर पर विवादित टिप्पणी की है। जिसके बाद विवाद खड़ा होना तय है।

Advertisement