Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संजय राउत ने बताया, भाजपा और शिवसेना में कौन है सबसे ज्यादा और पुराना हिन्दुत्ववादी

संजय राउत ने बताया, भाजपा और शिवसेना में कौन है सबसे ज्यादा और पुराना हिन्दुत्ववादी

By प्रिन्स राज 
Updated Date

महराष्ट्र। कौन सबसे बड़ा हिन्दुत्ववादी पार्टी है इसको लेकर के शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के बीच जंग छिड़ गई है। शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा को नव हिन्दुत्ववादी पार्टी बताया है। उन्होंने कहा, ‘शिवसेना देश की पहली ऐसी पार्टी है, जिसने हिंदुत्व(Hindutva) के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। भाजपा तो नव हिंदुत्ववादी है। उन्हें इतिहास का ज्ञान ही नहीं है। शायद किसी ने उनकी इतिहास के किताब के पन्ने फाड़ दिए हैं। लेकिन समय-समय पर हम उन्हें जानकारी देते रहे हैं।’

पढ़ें :- Astra Zeneca Side Effects : एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से वापस मंगवाई वैक्सीन, कोरोना टीके पर उठे थे सवाल

इससे पहले संजय राउत ने सोमवार को भी भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि यदि बाबरी विध्वंस के बाद शिवसेना उत्तर भारत में चुनाव लड़ती तो उसका पीएम होता। उनका कहना था कि हमने भाजपा को महाराष्ट्र में सबसे कमजोर पार्टी से लेकर टॉप पर पहुंचा दिया और उत्तर भारत उनके लिए छोड़ दिया। इसके बाद भी भाजपा महाराष्ट्र में हमें ही कमजोर करने में जुट गई। बता दें कि रविवार को शिवसेना के प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जयंती थी। बालासाहेब ठाकरे(Bala Sahab Thakre) हिन्दुत्व के बड़े चेहरों में से एक थे।

Advertisement