Sanjay Singh Arrest: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। कुछ देर पहले ही संजय सिंह को लेकर ईडी के अधिकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। वहीं, कोर्ट में जाते समय संजय सिंह ने मीडिया से कहा, यह अन्याय है मोदी जी का, हारेंगे मोदी, मोदी जी चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं, संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप कार्यकर्ता दिल्ली, पंजाब समेत अन्य राज्यों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
पढ़ें :- Waqf Amendment Act : वक्फ संशोधन कानून देश में आज से होगा लागू , केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन
चंडीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन
वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्रवाई के विरोध में चंडीगढ़ में भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुतला फूंका गया। पुलिस वॉटर कैनन और आंसू गैस के साथ तैयार है। पंजाब के कई जिलों से बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता चंडीगढ़ पहुंचे हैं। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री समेत कई नेता और विधायक प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
गोपाल राय ने भाजप पर साधा निशाना
संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, BJP सरकार हार के डर से घबरा गई हैं-पत्रकारों को गिरफ्तार किया, TMC सांसदों के साथ बदसलूकी की और आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया। ये चाहते हैं कि ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव समेत सभी विपक्ष के नेताओं को जेल में बंद करके चुनाव जीत जाए। जेल में विपक्षी नेताओं को बंद करके बीजेपी अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा सकते।