1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Padma Awards 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेदेश की इन विभूतियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

Padma Awards 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेदेश की इन विभूतियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I (Civil Investiture Ceremony-I) में तेलंगाना के प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (Dr. Duvvur Nageshwar Reddy) को एंडोस्कोपी में उनकी अभूतपूर्व नैदानिक प्रगति और अग्रणी चिकित्सा अनुसंधान के लिए पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने देश की कई विभूतियों को पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया है।पहले चरण में 71 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि, इस वर्ष 139 लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

पढ़ें :- DUSU Election Results : अखिलेश यादव बोले- भाजपा का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I (Civil Investiture Ceremony-I) में तेलंगाना के प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (Dr. Duvvur Nageshwar Reddy) को एंडोस्कोपी में उनकी अभूतपूर्व नैदानिक प्रगति और अग्रणी चिकित्सा अनुसंधान के लिए पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया गया।

डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण सम्मान

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कला – संगीत के क्षेत्र में अपूर्व योगदान हेतु डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया है। डॉ.सुब्रमण्यम विख्यात वायलिन वादक हैं। वे कर्नाटक एवं पश्चिमी संगीत में पारंगत हैं एवं संगीत के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने जाते हैं।

पद्म विभूषण – एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)

इस कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर को फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, संपादक और वक्ता, को मलयालम भाषा, साहित्य और सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

इस साल 139 व्यक्तियों का चयन पद्म पुरस्कारों के लिए किया गया था, जिनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं। 13 व्यक्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा, सुजुकी कंपनी के ओसामु सुजुकी, मनोहर जोशी के नाम भी शामिल हैं। इस बार पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। लिस्ट में 10 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं।

पद्म विभूषण (7)

पढ़ें :- फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है, UP में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का है एक बड़ा कारण: केशव मौर्य

दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी

पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर

कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया

लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम

एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)

ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)

शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)

पढ़ें :- भाजपा सरकार के अब 100 से भी कम दिन हैं बचे, कभी भी हो सकता है विधानसभा चुनाव : अखिलेश यादव

पद्म भूषण (19)

ए सूर्य प्रकाश

अनंत नाग

बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)

जतिन गोस्वामी

जोस चाको पेरियाप्पुरम

कैलाश नाथ दीक्षित

मनोहर जोशी (मरणोपरांत)

नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी

नन्दमुरी बालकृष्ण

पी.आर. श्रीजेश

पंकज पटेल

पंकज उधास (मरणोपरांत)

रामबहादुर राय

साध्वी ऋतंभरा

एस अजित कुमार

शेखर कपूर

शोभना चंद्रकुमार

सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)

विनोद धाम

पद्म श्री (113)

अद्वैत चरण गडनायक

रामचंद्र पालव

अजय वी भट्ट

अनिल कुमार बोरो

अरिजीत सिंह

अरुंधति भट्टाचार्य

अरुणोदय साहा

अरविंद शर्मा

अशोक कुमार महापात्रा

अशोक लक्ष्मण सराफ

आशुतोष शर्मा

अश्विनी भिडे देशपांडे

बैजनाथ महाराज

बैरी गॉडफ्रे जॉन

बेगम बतूल

भरत गुप्त

भेरू सिंह चौहान

भीम सिंह भावेश

भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा

बुधेन्द्र कुमार जैन

सी.एस. वैद्यनाथन

चैतराम देवचंद पवार

चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत)

चंद्रकांत सोमपुरा

चेतन ई चिटनिस

डेविड आर सिमलीह

दुर्गा चरण रणबीर

फारूक अहमद मीर

गणेश्वर शास्त्री द्रविड़

गीता उपाध्याय

गोकुल चंद्र दास

गुरुवायुर दोराई

हरचंदन सिंह भट्टी

हरिमन शर्मा

हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले

हरविंदर सिंह

हसन रघु

हेमंत कुमार

हृदय नारायण दीक्षित

ह्यूग और कोलीन गैंट्ज़र (मरणोपरांत)(युगल)

इनिवलप्पिल मणि विजयन

जगदीश जोशीला

जसपिंदर नरूला

जोनास मसेट्टी

जोयनाचरण बाथरी

जुमदे योमगाम गामलिन

के. दामोदरन

के.एल.कृष्णा

के.ओमानकुट्टी अम्मा

किशोर कुणाल (मरणोपरांत)

एल. हंगथिंग

लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर

ललित कुमार मंगोत्रा

लामा लोब्ज़ांग (मरणोपरांत)

लीबिया लोबो सरदेसाई

एम.डी. श्रीनिवास

मदुगुला नागफनी सरमा

महावीर नायक

ममता शंकर

मंदा कृष्ण मडिगा

मारुति भुजंगराव चितामपल्ली

मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत)

नागेन्द्र नाथ रॉय

नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत)

नरेन गुरुंग

नीरजा भटला

निर्मला देवी

नितिन नोहरिया

ओंकार सिंह पाहवा

पी. दत्चनमूर्ति

पंडी राम मंडावी

परमार लवजीभाई नागजीभाई

पवन गोयनका

प्रशांत प्रकाश

प्रतिभा सत्पथी

पुरीसाई कन्नप्पा संबंदन

आर अश्विन

आर.जी. चंद्रमोगन

राधा बहिन भट्ट

राधाकृष्णन देवसेनापति

रामदरश मिश्रा

रणेन्द्र भानु मजूमदार

रतन कुमार परिमू

रेबा कांता महंत

रेंथलेई लालराणा

रिकी ज्ञान केज

सज्जन भजनका

सैली होलकर

संत राम देसवाल

सत्यपाल सिंह

सीनी विश्वनाथन

सेतुरामन पंचनाथन

शेखा अली अल-जबर अल-सबा

शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा)

श्याम बिहारी अग्रवाल

सोनिया नित्यानंद

स्टीफन नैप

सुभाष खेतुलाल शर्मा

सुरेश हरिलाल सोनी

सुरिंदर कुमार वासल

स्वामी प्रदीप्तानन्द (कार्तिक महाराज)

सैयद ऐनुल हसन

तेजेन्द्र नारायण मजूमदार

थियाम सूर्यमुखी देवी

तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला

वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी

वासुदेव कामथ

वेलु आसान

वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर

विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज

विजयलक्ष्मी देशमाणे

विलास डांगरे

विनायक लोहानी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...