Saudi Arabia visa ban : सऊदी अरब ने वीजा जारी करने में कड़ रुख अपनाते हुए कई देशों के नागरिकों के लिए बीजा बैन कर दिया है। सऊदी अरब भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत 14 देशों के लोगों को वीजा जारी करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। वीजा निलंबन में हज और उमराह वीजा के साथ-साथ बिजनेस और पारिवारिक यात्रा भी शामिल है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?
पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान
दरअसल सऊदी अरब की सरकार नागरिक सुविधा और सुरक्षा चिंताओं को दूर करना चाहती है। सऊदी अधिकारियों ने उमराह वीजा जारी करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल, 2025 तय की है, हज समाप्त होने तक प्रभावित देशों के नागरिकों को इस प्रकार के कोई नए वीजा नहीं दिए जाएंगे।
सऊदी अरब ने हज यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सऊदी अरब ने 14 देशों के वीजा पर बैन लगा दिया है। सऊदी अरब ने अब हज और उमराह के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। वीजा सस्पेंशन में हज और उमराह वीजा के साथ-साथ बिजनेस और फैमिली ट्रिप के लिए वीजा भी शामिल है। यह रोक जून महीने के मध्य तक लागू रहेगा, क्योंकि जून महीने में हज यात्रा खत्म हो जाती है।
सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान समेत 14 देशों के लोगों को वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इन 14 देशों में भारत भी शामिल है। इसके अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन तथा एक अन्य देश पर भी वीजा बैन लगा है।
सऊदी अरब देश ने एक और नया नियम बनाया है। हज और उमराह के लिए 16 वित्रिन्न भाषाओं में एक डिजिटल गाइड भी लॉन्च किया है, ताकि पर्यटकों को सहायता एवं गाइडलाइन मिल सके।
पढ़ें :- Emirates Flights : ड्रोन हमले के बाद दुबई में एमिरेट्स की उड़ान संचालन निलंबित, केरल से दुबई जा रही फ्लाइट्स बीच रास्ते से लौटी
बता दें कि पिछले साल 2024 में हज के दौरान 1000 लोगों की जान चली गई थी। भीड़-भाड़ तथा गर्मी होने के कारण लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। इसलिए सऊदी अरब ने वीजा बैन करने और रजिस्ट्रेशन कराने का कदम उठाया है। अधिकारियों ने चेतावनी भी दी है कि अवैध रूप से किसी भी व्यक्ति को देश में घुसने नहीं दिया जाएगा। अगर उसने नियम तोड़ने की कोशिश की तो सऊदी अरब में एंट्री पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।