Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Schools Closed : गाजियाबाद के बाद नोएडा में स्कूलों की छुट्टी, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला

Schools Closed : गाजियाबाद के बाद नोएडा में स्कूलों की छुट्टी, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला

By santosh singh 
Updated Date

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने वाले आसार नहीं दिख रहे हैं। गर्मी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और भीषण लू को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में भी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। नोएडा में स्कूल अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

नोएडा (Noida) में सुबह कक्षा-8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था, लेकिन अब कक्षा 12 तक स्कूल बंद रहेंगे। यह सभी बोर्ड के स्कूलों पर आदेश लागू रहेगा। गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

नोएडा में 46 पार हुआ पारा

औद्योगिक नगरी गौतमबुद्ध नगर में गर्मी के तेवर प्रतिदिन तीखे हो रहे हैं। सोमवार को अधिकतम पारा 46 डिग्री को पार कर दिया। पूरे दिन तपिश रहने के साथ लू चली। गर्म हवाओं के कारण सुबह 11 से शाम चार पांच के बीच घरों से बाहर निकले लोगों को बुरा हाल रहा। मौसम विभाग का 24 मई तक प्रचंड ग्रीष्म लहर चलने का अनुमान है। लगातार चौथे दिन पारा 45 डिग्री के पार रहा। दिन में 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा और तपिश को बढ़ाया।

गाजियाबाद में 25 मई तक कक्षा-8 तक स्कूल बंद

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 25 मई तक के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए आदेश जारी करते हुए बताया कि हीट वेव का प्रकोप है। ऐसे में बच्चों के साथ समस्या आ सकती है। इस कारण सभी विद्यालयों को 20 मई से 25 मई 2024 तक बंद करने के लिए आदेशित किया जाता है, जिसका सभी स्कूल प्रबंधन पालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

Advertisement