ठंड के मौसम में दांतों को खास देखभाल की जरुरत होती है। क्योंकि ठंडी चीजों को खाने पीने से दांतो में सेंसीटिविटी बढ़ सकती है। जिसकी वजह से दांतों में दर्द और झनझनाहट हो सकती है। ठंडी हवाओं के कारण मसूड़ों में सूजन होने लगती है जिसके साथ कभी कभी खून भी आने लगता है।
पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
ऐसे में बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें। ठंड के मौसम में मुंह में सुखापन की दिक्कत होने लगती है। जिसकी वजह से बैक्टीरिया पनपन सकते है। साथ ही मुंह से बद्बू आने लगती है। दांतो की देखभाल के लिए ब्रश करते समय हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें। हल्के हाथो से दांतो पर ब्रश करें।
बहुत अधिक तेज तेज ब्रश करने से मसूड़े छिल सकते है। ठंड के मौसम में ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें जो सेंसीटिविटी कम करने में मदद करें। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें।
अगर सर्दियों में कम पानी पीते है तो ये गलती बिल्कुल न करें पर्याप्त पानी जरुर पीएं। पानी की कमी से मुंह सूखने लगता है औप बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।