Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Shahrukh Khan ने जताई चंद्रयान-3 की सफलता की खुशी, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Shahrukh Khan ने जताई चंद्रयान-3 की सफलता की खुशी, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Shahrukh Khan dances on the success of Chandrayaan-3: ISRO ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंड कर चुका है, जो भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। भारत चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर आसानी से अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है।

पढ़ें :- Anant Ambani's second pre-wedding function: इटली से शुरू होकर सदर्न फ्रांस में खत्म होगा अनंत-राधिका का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन

140 करोड़ लोगों की प्रार्थना और ISRO के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों की 4 साल की कड़ी मेहनत और लगन आखिर रंग ले ही लाई और अब पूरी दुनिया ही नहीं चांद भी भारत की मुठ्ठी में है। वही इस बात को लेकर हर कोई बहुत खुश है। हर भारतीय को प्राउड महसूस हो रहा है।

शाहरुख खान भी इस मोमेंट को देख बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी ट्वीटर पर जताते हुए अपने दिल की बात लिखी है। शाहरुख ने लिखा- चांद तारे तोड़ लाऊं।।। सारी दुनिया पर मैं छाऊं। आज इंडिया और इसरो छा गया। सभी साइंटिस्ट्स और इंजीनियर्स को ढेर सारी बधाई। आपकी पूरी टीम ने भारत को गर्व महसूस कराया है। ‘चंद्रयान 3’ चांद पर सक्सेसफुल लैंडिंग कर चुका है।

इसी के साथ शाहरुख ने AI जेनरेटेड एक तस्वीर साझा की है, जिसमें तिरंगा लहराता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि शाहरुख ही नहीं, अजय देवगन, अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड स्टार्स ने खुशी जताई है। सभी के लिए यह प्राउड मोमेंट रहा। ‘चंद्रयान 3’ की सक्सेसफुल लैंडिंग ने हर किसी को गर्व महसूस कराया है। वही बात यदि शाहरुख के वर्कफ्रंट की करें तो जल्द ही शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’ आने वाली है। प्रशंसक शाहरुख की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही देखा जा रहा है कि शाहरुख़ खान, सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई देते हैं।

 

Advertisement