Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra : घर में चौकोर आकार का शीशा लगाएं, जानिए शकुन और अपशकुन के ये संकेत

Shakun Shastra : घर में चौकोर आकार का शीशा लगाएं, जानिए शकुन और अपशकुन के ये संकेत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : जीवन में सपने पूरे हो जाए तो जिंदगी की राह आसान लगने लगती है। जीवन में जब छोटे छोटे कार्यों में बाधा आने लगती है तब जिंदगी कांटों भरी लगती है। जीवन की राह आसन हो और बाधाएं काटें की तरह न चुभने लगे इसके लिए हमारे प्राचीन धर्म ग्रंथों में हर तरह के आसान उपाय बताए गए है। हिंदू प्राचीन धर्मग्रंथों में शुभ कार्यों को लेकर विशेष रूप से बताया गया है। सदियों से भारतीय ऋषियों ने गृहस्थों को आसान जीवन जीने की राह बतायी है। ऋषियों ने समय को विशेष महत्व दिया है। प्राचीन धर्म ग्रंथ शकुन शास्त्र में शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है। आईये जानते है शुभ अशुभ संकेतों के बारे में।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

1.प्राचीन काल से ही शीशे के टूटने से जुड़ी कई मान्यताएं हमारे समाज में प्रचलित हैं।
2.कांच टूट जाए तो उसे किसी बाग में बने कुंड में अपना प्रतिबिम्ब यानि परछाई देखनी चाहिए।
3.घर पर हमेशा चौकोर आकार का ही शीशा लगाए।
4.जेब को खाली रखना अपशकुन माना जाता हैं। कहा जाता है कि पैसे को अपने कपड़ों की हर जेब में रखना चाहिए। कभी भी पर्स खाली नहीं रखना चाहिए।
5.डाइनिंग टेबल पर छुरी-कांटे का क्रास करके रखना अशुभ होता है। इससे घर के सदस्यों में झगड़ा हो जाता है।
6.सुबह-सुबह दूध को देखना शुभ कहा जाता है। दूध का उबलकर गिरना शुभ माना जाता है।

Advertisement