Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shaniwar Ke Upay : सनातन धर्म में शनिवार का दिन ग्रह मंडल में न्याय के देवता सूर्य पुत्र शनि देव को समर्पित है। मान्यता है कि शनिदेव को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। कर्म फल के हिसाब से न्याय देने वाले देवता शनिदेव जीवन में कई प्रकार की समस्याएं को दूर भी करते है। कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या होने पर जातक के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आने लगती।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

मान्यता है कि जिस पर भगवान शनिदेव की सुदृष्टि होती है उसके जीवन में कोई अनिष्ट नहीं होता। वहीं अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव की कुदृष्टि पड़ जाए तो जीवन में आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शनिदेव की कृपा पाना बेहद ही जरूरी है। इस कारण से सप्ताह में शनिवार का दिन बहुत खास होता है। आइये जानते है  शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति पाने के कुछ सरल उपाय।

शनिवार के अचूक उपाय
अगर आप आर्थिक संकटों से निजात पाने के लिए  शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के साथ ही पीपल के पेड़ का भी पूजन करें।  इस दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और 5 या 7 बार परिक्रमा लगाएं। ऐसा करने से देवताओं समेत पितर भी प्रसन्न होते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलानी चाहिए। कहते हैं कि काला कुत्ता शनिदेव का वाहन है। काले कुत्ते को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होकर अपने भक्तों को शनिदोष के साथ ही कर्ज से मुक्ति दिलाती हैं।

जूते—चप्पल दान
शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में काला छाता, काली
काली उड़द दाल, काला तिल और जूते—चप्पल दान करने चाहिए।

पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग,  जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

दुखों के निवारण के लिए
उड़द दाल, काला तिल और जूते—चप्पल दान करने चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन में आ रहे दुखों का निवारण करते हैं।

कर्ज से मुक्ति के लिए
शनिवार के दिन काली गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं और बूंदी के लड्डू खिलाएं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को अपनाने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

Advertisement