Ram Mandir Donation Controversy : अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दान पात्र में कथित हेराफेरी का मामला तूल पकड़ने लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की थी। इसके बाद भाजपा नेता रजनीश सिंह और कई संतों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दान पात्र में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ा बयान दिया है।
पढ़ें :- 'सच अगर बोल देंगे तो बहुत चोट लगेगी और मैं विवाद में फंस जाऊंगा...' बृजभूषण शरण सिंह का राम मंदिर दान विवाद पर बड़ा बयान
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दावा किया है कि राम मंदिर के भूमिपूजन के समय से आज तक निरन्तर चोरी हो रही है। शंकराचार्य से पूछ गया कि अयोध्या में जिस तरीके से अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि चोरी हुई। इस पर आपका क्या कहना है? जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “अब चोरी हुई है… आरोप क्या लगाया है। ये बात वहीं से निकल के आयी है न… जो समाचार वहां से निकल के आया है उसके बारे में उन्होंने (अखिलेश) कहा है।”
शंकराचार्य ने आगे कहा, “वहां (अयोध्या में) तो लगातार चोरी हो रही है। कोई आज से पहली बार चोरी हो रही है? वहां तो जब शिलापूजन हुआ था तब से (चोरी) शुरू है। कितने आरोप लग चुके हैं। पहले शिलापूजन में चोरियां हुईं। उसके बाद जब राम जन्म भूमि पर मंदिर बनने लगा तो प्लाट बिकने लगे। दो-दो मिनट में लाख का प्लाट करोड़ में हो जाता था… अब ये वाली चोरी…”
जिस ट्रस्ट में चंपत राय हों, वहां तो लेके भागने का ही काम होगा ।
भूमिपूजन के समय से आज तक चोरी ही तो हो रहा है निरन्तर । #Ayodhya #RamMandir #Shankaracharya #Jyotirmath @ANI @PTI_News pic.twitter.com/Tt5GjYxNf4
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-आपदा में आविष्कार! महंगी हुई गैस तो ‘सिलेंडर’ को बना लिया चूल्हा, देखें Viral Video
— 1008.Guru (@jyotirmathah) June 11, 2026
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आगे कहा, “वहां तो चंपतराय बैठे हैं। संस्कृत भाषा में चंप का मतलब होता है कि लेके भाग जाना। चंपत हो गए, मतलब लेके भाग गए। वहां पहले ही जब चंपत राय को बैठा दिया गया तो समझ जाइए क्या होने वाला है।” शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का यह बयान एक्स पर 1008.Guru अकाउंट से शेयर वीडियो में सामने आया है।