Shashi Tharoor Injured : संसद के बजट सत्र में केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली है। सदन से लेकर संसद भवन परिसर तक पक्ष और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं। इस बीच, बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद शशि थरूर चोटिल हो गए थे और उन्हें आज व्हील चेयर पर देखा गया। थरूर को हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है।
पढ़ें :- SIR-ECI विवाद पर बोले शशि थरूर- यह भारतीय लोकतंत्र पर बहुत गंभीर हमला
दरअसल, संसद भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर फोन पर बात करते हुए संसद परिसर की सीढ़ियों पर नजर आते हैं और अगले ही पल उनका पैर फिसल जाता है और वे सीढ़ियों पर लड़खड़ा जाते हैं। गुरुवार को जब थरूर संसद व्हील चेयर पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “कल, संसद से बाहर आते समय मैं गिर गया। बदकिस्मती से, मुझे हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है, लेकिन मैं (संसद) जाऊंगा… रोज़ आऊंगा।”
जिस दीये को, तूफां में जलना होगा
उसे, संभल-संभल के चलना होगा
I am okay pic.twitter.com/YdGdtItQ9T— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 4, 2026
पढ़ें :- पीएम मोदी के 'फास्ट-ट्रैक कोर्ट' की घोषणा पर शशि थरूर ने पाकिस्तानी शायर को याद कर कसा तंज, बोले-'हमेशा देर कर देता हूं मैं..'
सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध पर थरूर ने कहा, “विपक्ष के नेता को बोलने देना चाहिए। वह एक ऐसे मामले का ज़िक्र कर रहे हैं जो पहले से ही पब्लिक डोमेन में है। यह पहले ही एक मैगज़ीन में छप चुका है। इसलिए, यह अब कोई अनपब्लिश्ड चीज़ नहीं है, यह एक मैगज़ीन में छप चुकी है। इतना बड़ा ऑब्जेक्शन उठाकर और उन्हें बोलने न देकर, एक बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर दी गई है।”