Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे शशि थरूर के गनमैन और ड्राइवर पर हमला, पुलिस ने एक व्यक्ति हिरासत में लिया

चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे शशि थरूर के गनमैन और ड्राइवर पर हमला, पुलिस ने एक व्यक्ति हिरासत में लिया

By Abhimanyu 
Updated Date

Shashi Tharoor’s Gunman and Driver Attacked : केरल के मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के गनमैन और ड्राइवर पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वांडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के गनमैन और ड्राइवर पर कथित तौर पर पांच लोगों के एक समूह ने हमला किया, जिसके बाद एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। यह हमला उस वक्त हुआ जब थरूर एक चुनावी रैली में शामिल होने जा रहे थे।

पढ़ें :- केरल विधानसभा चुनाव मतगणना से पहले पिनाराई विजयन ने सोशल मीडिया बायो बदला, 'सीएम' शब्द हटाया

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे मलप्पुरम जिले के वंडूर स्थित थिरुवली के पास चेल्लीथोड पुल पर हुई। जहां पुल के पास भारी जाम की स्थिति थी। इस दौरान रास्ते में दो वाहनों ने सांसद शशि थरूर की कार का रास्ता रोका। जब उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर सतीश के.पी. ने जाम क्लियर कराने की कोशिश की तो 5 लोगों के समह ने उन पर हमला कर दिया। थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिलकुमार के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

वांडूर पुलिस के अनुसार, एक मामला दर्ज कर लिया गया है और एक व्यक्ति फिलहाल हिरासत में है। यह मामला थरूर के गनमैन, रतीश के.पी. द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। इस घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने कहा कि उनके सुरक्षा गार्ड और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

शशि थरूर ने एक्स पोस्ट में लिखा, “कल रात हुई उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर, जिसमें मेरे सुरक्षा गार्ड पर हमला हुआ था, आप सभी के संदेशों और कॉल्स में व्यक्त की गई चिंता से मैं सचमुच बहुत भावुक हो गया हूँ। वह अब ठीक है और मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं।” थरूर ने आगे लिखा, “सभी दोस्तों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कल हम बिना किसी डर के आगे बढ़ते रहे और योजना के अनुसार दो और कार्यक्रम पूरे किए। और हमारा चल रहा कार्यक्रम भी बिना किसी रुकावट के जारी है।”

Advertisement