Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शिंदे सरकार का बड़ा फैसलाः वर्साेवा-बांद्रा सी लिंक का बदला नाम, अब कहलाएगा वीर सावरकर सेतु

शिंदे सरकार का बड़ा फैसलाः वर्साेवा-बांद्रा सी लिंक का बदला नाम, अब कहलाएगा वीर सावरकर सेतु

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार (Shinde Sarkar) ने बड़ा फैसला लिया है। मुंबई वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (Mumbai Versova-Bandra Sea Link) का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु (Veer Savarkar Setu) कर दिया है। इसके साथ ही मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbor Link) का भी नाम बदला गया है। अब ये अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु (Atal Bihari Vajpayee Memorial Bridge) के नाम से जाना जाएगा।

पढ़ें :- Air India plane : एअर इंडिया के विमान की पुणे एयरपोर्ट पर टग ट्रैक्टर से हुई टक्कर

पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) ने इसे लेकर फैसला लिया था। इससे पहले केंद्र सरकार ने फरवरी में औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बदले हुए नाम को मंजूरी दे दी थी। अब औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की थी।

 

Advertisement