Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shivpal Singh Yadav ने अखिलेश को दिया अल्टीमेटम, 11 अक्तूबर के बाद नहीं करेंगे इंतजार

Shivpal Singh Yadav ने अखिलेश को दिया अल्टीमेटम, 11 अक्तूबर के बाद नहीं करेंगे इंतजार

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने इटावा में बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने कहा कि हमने सपा से गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के जवाब का इंतजार है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से गठबंधन के लिए हमारी पार्टी इंतजार कर रही है।

पढ़ें :- Birthday Special: हॉकर और चाय बेचने वाला बना यूपी की सियासत का सितारा, ऐसा रहा केशव प्रसाद मौर्य़ा का सफर

अगर सपा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी। बोले कि 11 अक्तूबर तक अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के जवाब का इंतजार रहेगा। बताया कि 12 अक्तूबर से वृंदावन मथुरा से पीएसपी (PSP) की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा (samajik parivartan rath yatra) शुरू होगी।

पीएसपी (PSP)  इटावा में जसवंतनगर, इटावा और भरथना की तीनों सीटों के साथ-साथ औरैया की भी तीनों सीटें जीतेगी। प्रसपा (PSP) की सरकार बनने पर बीए पास छात्र छात्राओं को रोजगार के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। हर घर में एक बेटा और एक बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जुलाई में ही घोषणा की थी कि वह इस बार के चुनाव में किसी बड़े या फिर राष्ट्रीय दल के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। 2022 के चुनाव में वह छोटे दलों के साथ ही गठबंधन करके चुनावी मैदान में मोर्चा खोलेंगे। 2022 विधान सभा चुनाव में हमारा मानना है कि कोई एक दल भाजपा (BJP) को हराने की ताकत नहीं रखता है। सभी विरोधी दलों का गठबंधन होगा तभी भाजपा (BJP)को हराया जा सकता है।

पढ़ें :- आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होता है...लालू यादव का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement