Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिवपाल यादव का मुलायम-अखिलेश पर बड़ा हमला, आजम खान मामले में लगाया ये आरोप

शिवपाल यादव का मुलायम-अखिलेश पर बड़ा हमला, आजम खान मामले में लगाया ये आरोप

By संतोष सिंह 
Updated Date

सीतापुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से तल्खी के बीच शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) शुक्रवार की सुबह सीतापुर जेल में बंद सपा नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan)  से मिलने पहुंचे थे। करीब एक घंटे 20 मिनट की मुलाकात के बाद जेल से निकले शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)  ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  के साथ पहली बार सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) पर भी हमला बोला है।

पढ़ें :- UP News : दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज

इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  चाहते तो आजम खान (Azam Khan) जेल से बाहर होते। नेताजी ने कुछ नहीं किया, लोकसभा में भी मामला नहीं उठाया। वह चाहते तो धरना कर सकते थे। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से भेंट करने की बात कही है।

पढ़ें :- JMM और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा-किसानों की आय बढ़ाने वाले नरेन्द्र मोदी जी की समर्थन करने वाली यहां लानी है सरकार

शुक्रवार को सुबह 9.50 बजे शिवपाल यादव (Akhilesh Yadav)   जेल पहुंचे थे। 11.15 तक उन्होंने आजम खान से बातचीत की है। सपा के अन्य मुस्लिम नेताओं की बदले रुख और जयंत चौधरी के आजम खान के परिजनों से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव (Akhilesh Yadav)   की आजम से मुलाकात काफी अहम है। उन्होंने इस मुलाकात के बाद भविष्य में नए राजनीतिक समीकरणों की सुगबुगाहट शुरू कर दी है। शिवपाल यादव ने साफ कहा कि आजम साहब बड़े नेता है, उनकी पीड़ा को समझा जा सकता है। वह मुख्यमंत्री से मिलकर इस पीड़ा को साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह सभी खुलासे करेंगे। वक्त का इंतजार कीजिए।

Advertisement