1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संविधान RSS-BJP के लिए खोखली होगी, लेकिन हमारे लिए ये इस देश का DNA है: राहुल गांधी

संविधान RSS-BJP के लिए खोखली होगी, लेकिन हमारे लिए ये इस देश का DNA है: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान से ही हमें सिर उठाकर सम्मान के साथ जीने की शक्ति मिलती है। महाराष्ट्र की जनता संविधान पर आक्रमण करने वालों को करारा जवाब देगी।

By santosh singh 
Updated Date

अमरावती। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान से ही हमें सिर उठाकर सम्मान के साथ जीने की शक्ति मिलती है। महाराष्ट्र की जनता संविधान पर आक्रमण करने वालों को करारा जवाब देगी।

पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई

नोटबंदी और GST की वजह से फैक्ट्रियां बंद हो गईं, छोटे बिजनेस ख़त्म हो गए

पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

उन्होंने कहा कि देश में नफरत इसलिए फैल रही है, क्योंकि नरेंद्र मोदी ने रोजगार का सिस्टम खत्म कर दिया। आज किसी भी राज्य में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, क्योंकि देश के अरबपति चीन का माल यहां पर बेचते हैं। नोटबंदी और GST की वजह से फैक्ट्रियां बंद हो गईं, छोटे बिजनेस ख़त्म हो गए, जिनसे लोगों को रोजगार मिलता था। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और GST जैसे हथियार का इस्तेमाल कर अडानी-अंबानी के लिए रास्ता साफ किया। इसका नतीजा ये हुआ कि देश का सारा धन चंद अरबपतियों के हाथ में चला गया।

BJP-नरेंद्र मोदी धारावी की जमीन अपने मित्र अडानी को देना चाहते

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि नरेंद्र मोदी और BJP के लोग बंद कमरों में संविधान की हत्या करते हैं। जब महाराष्ट्र की सरकार को चोरी करने की मीटिंग में अडानी, अमित शाह और BJP के लोग बैठे थे, तब क्या वो संविधान की रक्षा कर रहे थे। आज पूरा महाराष्ट्र जानता है कि वो सरकार धारावी के कारण चोरी की गई, क्योंकि BJP-नरेंद्र मोदी धारावी की जमीन अपने मित्र अडानी को देना चाहते थे।

मैंने अभी कहा कि शायद नरेंद्र मोदी का मेमोरी लॉस हो गया है, लेकिन मीडिया कहेगी कि उनकी मेमोरी बहुत जबरदस्त है

उन्होंने कहा कि जैसे मैंने अभी कहा कि शायद नरेंद्र मोदी का मेमोरी लॉस हो गया है, लेकिन मीडिया कहेगी कि उनकी मेमोरी बहुत जबरदस्त है। मीडिया बताएगी कि नरेंद्र मोदी कोई भी बात सुन लेते हैं तो 70 साल तक नहीं भूलते। फिर ये भी बताएंगे कि जब वो छोटे थे, तो वो झील में मगरमच्छ से लड़े थे। देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ BJP-RSS है। हम कहते हैं कि देश संविधान से चलना चाहिए और नरेंद्र मोदी कहते हैं कि संविधान एक खोखली किताब है, इसमें कुछ नहीं लिखा है। ये किताब RSS-BJP के लोगों के लिए खोखली होगी, लेकिन हमारे लिए ये इस देश का DNA है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...