1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार से मिले पीएम मोदी, पूछा- कैसे हो भाई? साझा किया वीडियो

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार से मिले पीएम मोदी, पूछा- कैसे हो भाई? साझा किया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) की शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने अक्षय से हाथ मिलाते हुए पूछा कि कैसे हो भाई?' दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। यह मुलाकात एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम के दौरान हुई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) की शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई। पीएम मोदी ने अक्षय से हाथ मिलाते हुए पूछा कि कैसे हो भाई?’ दोनों ने एक-दूसरे का हालचाल पूछा। यह मुलाकात एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम के दौरान हुई।

पढ़ें :- UP PET Exam 2026 : लखनऊ में 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को रहेगा अवकाश, डीआईओएस ने जारी किया आदेश

बॉलीवुड के खिलाड़ी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें अक्षय कुमार मुस्कुराते हुए पीएम का हाथ पकड़े दिखाई दिए। अक्षय ने लिखा, ‘नए भारत की प्रगति पर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणादायक बातों को सुनने का अवसर मिला।’ वीडियो में पीएम मोदी और अक्षय गर्मजोशी से मिलते दिखे। दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...