Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shocking News: हरदोई में हैरान करने वाला मामला, बच्ची के शरीर पर खुद ही लिख जा रहा है राम और राधे…

Shocking News: हरदोई में हैरान करने वाला मामला, बच्ची के शरीर पर खुद ही लिख जा रहा है राम और राधे…

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Shocking News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बच्ची के शरीर पर राम और राधे नाम के शब्द अपने आप ही उभर आएं है। इस आठ साल की बच्ची को देखने के लिए आस पास के लोगो का तांता लगा हुआ है। परिजनो का कहना है कि एक महीने से ऐसा हो रहा है। वहीं डॉक्टर भी इसे देख कर हैरान है। जबकि बच्ची पूरी तरह से नॉर्मल है। कई लोग इसे चमत्कार मान रहे है।

पढ़ें :- तपती गर्मी से बेहोश हुए सुअर की जान बचाने के लिए मुंह से सांस देने लगी महिला, नजारा देख हैरान रह गए लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधोगंज विकासखंड के सहिजना गांव का है। जहां देवेन्द्र और मामता की चार संतानों में से दूसरे नंबर की बेटी साक्षी के शरीर पर धार्मिक नाम उभरे होने का दावा किया गया। पूरे इलाके में इसी की खूब चर्चा है।

साक्षी के पिता देवेन्द्र के अनुसार बेटी के शरीर राम और राधे नाम अपने आप लिख गए है। साक्षी के पिता देवेन्द्र के अनुसार 12 अक्टूबर को पहली बार परिवार के लोगो को साक्षी के शरीर पर खरोंच जैसे निशान दिखाई पड़े थे।

इसके बाद माधोगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिखाया गया। जहां उसे एलर्जी की दवा दी गई। फिर हरदोई स्थित एक नर्सिंग होम में उपचार के लिए जाया गया। मगर वहां भी कोई फायदा नहीं हुआ और बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान धार्मिक नामों में बदलते है। इस जो भी दिख रहा है अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। बच्ची के परिवार वालों ने पूजा पाठ कराया।

पढ़ें :- Birthday Special: हॉकर और चाय बेचने वाला बना यूपी की सियासत का सितारा, ऐसा रहा केशव प्रसाद मौर्य़ा का सफर
Advertisement