Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking Video: जब जयमाल के दौरान गुस्साई दुल्हन, किया कुछ ऐसा दूल्हा हुआ शर्मिंदा…

Shocking Video: जब जयमाल के दौरान गुस्साई दुल्हन, किया कुछ ऐसा दूल्हा हुआ शर्मिंदा…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: आपने कई लोगों से सुना होगा कि भारतीय शादी में लड़कियों को उनकी पसंद की हर चीज़ मिलती है। लेकिन अगर दूल्हे की बात की जाये तो बहुत कम लड़कियां ऐसी होतीं हैं जिन्हे अपनी पसंद का दूल्हा मिलता है। दरअसल इन दिनो एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Viral video: नोएडा में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने रास्ते में जो आया उसमें मारी टक्कर, देखें वीडियो

वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में वरमाला के लिए दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इसी दौरान दुल्हन गुस्से में आकर मिठाई फेंक देती है, जिससे दूल्हा शर्मिंदा हो जाता है। इंटरनेट पर ये वीडियो खूब तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के एक कार्यक्रम के दौरान दूल्हा और दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर खड़े हुए हैं। जयमाल से पहले दुल्हन, दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए अपने हाथ को आगे बढ़ाती है। इस दौरान दूल्हा काफी नर्वस दिख रहा है। हिचकिचाहट में दूल्हा अपने हाथ को ऊपर करके दुल्हन के हाथ को पकड़ता है।

इतने में गुस्से से आग बबूला हुई दुल्हन अपने हाथ में लिए रसगुल्ले को जोर से बाहर फेंक देती है। इसे देख दूल्हा शर्म के मारे अपना सिर नीचे झुकाकर खड़ा हो जाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग खूब हंस रहें हैं। इसे इंस्टाग्राम पर ट्यूब इंडियन नामक पेज ने शेयर किया है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसको 4 लाख 30 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 44 हजार से ज्यादा लोगों ने इसको पसंद किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा – “काल्म डाउन भाभी जी।”

पढ़ें :- संभल मस्जिद के शाही इमाम का फरमान, बोले-अगर होली का रंग आप पर पड़ जाए तो मुस्कुराकर होली की मुबारकबाद देकर आगे बढ़ जाना
Advertisement