1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल मस्जिद के शाही इमाम का फरमान, बोले-अगर होली का रंग आप पर पड़ जाए तो मुस्कुराकर होली की मुबारकबाद देकर आगे बढ़ जाना

संभल मस्जिद के शाही इमाम का फरमान, बोले-अगर होली का रंग आप पर पड़ जाए तो मुस्कुराकर होली की मुबारकबाद देकर आगे बढ़ जाना

मुस्लिमों का रजमान का पवित्र महीना चल रहा है। इस बार जुमे की नमाज और होली एक ही दिन 14 मार्च यानी शुक्रवार को पड़ी है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि होली खेलने के बाद दोपहर में मुसलमान जुमे की नमाज पढ़ें। इसको लेकर संभल में जिला प्रशासन और पीस कमेटी के बीच बातचीत भी हुई।

By santosh singh 
Updated Date

संभल। मुस्लिमों का रजमान का पवित्र महीना चल रहा है। इस बार जुमे की नमाज और होली एक ही दिन 14 मार्च यानी शुक्रवार को पड़ी है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि होली खेलने के बाद दोपहर में मुसलमान जुमे की नमाज पढ़ें। इसको लेकर संभल में जिला प्रशासन और पीस कमेटी के बीच बातचीत भी हुई। इस बीच संभल मस्जिद (Sambhal  Masjid) के शाही इमाम कारी गाजी अशरफ हामिदी (Shahi Imam of Sambhal Mosque Qari Ghazi Ashraf Hamidi) ने फरमान जारी किया है। उन्होंने बताया कि होली का रंग पड़ने पर मुसलमान बुरा न मानें।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

संभल जामा मस्जिद (Sambhal Jama Masjid) के शाही इमाम कारी गाजी अशरफ हामिदी (Shahi Imam Qari Ghazi Ashraf Hamidi) ने जरूरी पैगाम जारी कर कहा कि आनी वाली 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक मुसलमान होने के नाते मैं मुस्लिमों से अपील करता हूं कि अगर गलती से होली का रंग आप पर पड़ जाए तो बगैर बुरा मानें मुस्कुराकर होली की मुबारकबाद देकर आगे बढ़ जाना।

उन्होंने आगे कहा कि अगर जानबूझकर भी आप पर कोई रंग डाल दे तो आप अपने पैगंबर (नबी) का अवधारण करना, क्योंकि आप उस नबी के गुलाम हैं, जिस पर रोज कूड़ा डालने वाली औरत जब एक दिन कूड़ा नहीं डाला तो आप उसकी खैरियत लेने घर पहुंच गए तो आप उसकी खैरियत लेने घर पहुंच गए।

शाही इमाम (Shahi Imam) ने कहा उसे बीमार देखकर आपने उसकी खिदमत की और अपने हुस्ने अखलाक (सुंदरता) से अपना असीर बना लिया। उन्होंने कहा कि रंग पड़ जाने से न तो आपका ईमान खराब हो सकता है और न ही आपकी जिंदगी। तो माहौल का सौहार्दपूर्वक रखने के लिए इस बात पर गौर कीजिएगा।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...