Shocking Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चलती स्कूटी पर खुल्लम-खुल्ला प्यार करने वीडियो जमकर वायरल हुआ था। अब इन दिनों ठंड के मौसम में एक और अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक बाइक पर बैठा हुआ दिख रहा है और अपने साथ एक जलती हुई अंगेठी लिया हुआ है।
पढ़ें :- Viral Video: बीच सड़क पर डंडे से बैल को मारने लगा पुलिसकर्मी, फिर हुआ कुछ ऐसा ...
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बाइक पर पीछे बैठकर जलती अंगेठी से हाथ ताप रहा है। बताया जा रहा है कि यह अजीबोगरीब वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है। दिख रहा है कि बाइक चला रहे युवक के साथ दूसरा युवक पीठ सटाकर बैठा है और चलती बाइत पर अंगेठी से हाथ सेक रहा है। बाइक की गति के कारण हवा की वजह से अंगेठी से तेज तेज लपटें भी निकलती दिखाई दे रही हैं।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दिनों दिख रहा है कि लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। यहां तक कि इस तरह के स्टंट की वजह से कई बार लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है।
सर्दी में चलती बाइक पर जलती अंगीठी लेकर हाथ सेंक रहा युवक, स्टंटबाजी का नया नमूना। वीडियो इंदौर का बताया जा रहा है। पुलिस युवक को तलाश रही है। pic.twitter.com/lLJwsDOlfT
— Devesh Kumar O+ देवेश कुमार (@patrakardev) January 21, 2023
पढ़ें :- Viral Video: दस साल की उम्र में नाजुक कंधों पर उठाई परिवार की जिम्मेदारी, मासूम को मेहनत करता देख इमोशनल हुए आनंद महिन्द्रा, बढ़ाया मदद का हाथ
भारत के कई इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे बचने के लिए लोग नया-नया तरीका निकाल रहे हैं। अब इस बीच इंदौर के इस वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। कई बार लोग ऐसा स्टंट करके अपनी जान के साथ ही दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं। सड़क पर कई गाड़ियां चलती हैं, ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता है।