Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. श्रेयस अय्यर सबसे योग्य कप्तान! पर समझी नहीं गयी ‘योग्यता’

श्रेयस अय्यर सबसे योग्य कप्तान! पर समझी नहीं गयी ‘योग्यता’

By Abhimanyu 
Updated Date

Shreyas Iyer’s Captaincy : ‘बहुत तकलीफ होती है जब आप योग्य हों और लोग आपकी योग्यता न समझें या न पहचानें!’ ये वेब सीरीज का फेमस डायलॉग है, लेकिन भारत के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर पर फिट बैठता है। अय्यर एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में प्रभावशाली रहे हैं। फिर जो सम्मान और जगह वह डीजर्व करते हैं। शायद वह उन्हें नहीं दिया गया, जो बाकी खिलाड़ियों को आसानी से मिल गया।

पढ़ें :- टीम इंडिया में वापसी पर बोले भुवनेश्वर कुमार, बोले- अब लंबे सपने नहीं बनाता

श्रेयस अय्यर क्रिकेट में करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। शुरू में अय्यर की आलोचना इस बात को लेकर होती रही कि वह बाउंसर के सामने संघर्ष करते नजर आते हैं। लेकिन, उन्होंने अपनी इस कमजोरी पर काफी काम किया और अपनी तकनीक को बेहतर किया। इस बीच, चोट उनके करियर की बड़ी रुकावट बनती रही। फिर वनडे वर्ल्ड कप में अय्यर ने अपने बल्ले से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। जिसके बाद बीसीसीआई से किसी मतभेद के चलते अय्यर को टीम से बाहर कर दिया गया। फिर जब चैंपियंस ट्रॉफी में मौका मिला तो उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका दिल जीता। हालांकि, आक्रामक बल्लेबाजी के बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिल पाया।

आईपीएल में भी किए गए नजरअंदाज

श्रेयस अय्यर का आईपीएल में करियर बेहद शानदार रहा है और मौजूदा समय में वह अपने करियर के चरम पर हैं। जहां बल्लेबाजी और कप्तानी में उनके सामने कोई नहीं टिकता। लेकिन, आईपीएल में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी को फाइनल में पहुंचाने वाले एकमात्र कप्तान अय्यर को कम आंका गया। 2020 में उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची थी। फिर चोट के कारण अगला सीजन वह खेल नहीं पाये और कप्तानी ऋषभ पंत को सौंप दी गयी।

हालांकि, अय्यर की वापसी के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके बाद केकेआर ने 2024 में अय्यर को कप्तान बनाया और उस सीजन टीम ने खिताब अपने नाम किया। लेकिन, अगले सीजन में केकेआर ने हैरान करने वाला फैसला लेते हुए अय्यर को पंजाब किंग्स में जाने दिया। पंजाब किंग्स की टीम अय्यर की कप्तानी में लंबे समय बाद फाइनल में पहुंची। मौजूदा सीजन में पंजाब ने 5 मैच खेले हैं जिनमें 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर हैं। इस दौरान एक मैच बेनतीजा रहा है।

पढ़ें :- संजय मांजरेकर की सलाह: हार्दिक को पीछे छोड़, मुंबई इंडियंस को अब इस खिलाड़ी को सौंप देनी चाहिए कप्तानी
Advertisement