Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukrawar Maa Lakshmi Puja : शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी की पूजा, पहनें इस रंग के कपड़े

Shukrawar Maa Lakshmi Puja : शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी की पूजा, पहनें इस रंग के कपड़े

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukrawar Maa Lakshmi Puja : हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी  की पूजा बहुत विधि विधान की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी  अपने भक्तों पर  शीघ्र कृपा करतीं है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने से ऐश्वर्य धन धान्य की कमी जीवन भर नहीं होती है। शु्क्रवार का दिन  मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन मां की पूजा की जाती है। इस दिन क्रीम रंग के कपड़े पहनें पहन कर मां की पूजा करने से मां शीघ्र ही प्रसन्न् होती है। इस दिन श्री सूक्त का पाठ करना भी बेहद शुभ होता है।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।
धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी का आर्शीवाद पाने के लिए बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं बीज का मंत्र सदैव कमल गट्टे की माला से ही किया जाता है।  शुक्रवार के दिन असहाय, वेसहारा लोगों को वस्त्र, घन,और भेजन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न् होकर मनोकामना की पूर्ती का वरदान देतीं है।

Advertisement