Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Siddharth Shukla के बाद MTV Love School फेम Jagnoor Aneja का कार्डियक अरेस्ट से निधन

Siddharth Shukla के बाद MTV Love School फेम Jagnoor Aneja का कार्डियक अरेस्ट से निधन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। फैंस उनके निधन के गम से अभी उबर भी नहीं पाए हैं कि एक और सेलेब्स ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

आपको बता दें, एमटीवी लव स्कूल (MTV Love School) फेम जगनूर अनेजा (Jagnoor Aneja)  का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। जगनूर अनेजा इन दिनों मिस्र में छुट्टियां मना रहे थे और वहीं अचानक हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

जगनूर अनेजा के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। जगनूर अनेजा ने एमटीवी लव स्कूल सीजन 1 और 2 में अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा के साथ हिस्सा लिया था।

Advertisement