Side effects of eating fenugreek: मेथी का इस्तेमाल अधिकतर घरों में तड़के या खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। मेथी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीज मेथी (fenugreek) का सेवन शुगर कंट्रोल करने के लिए करते है। आपने मेथी का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में तो जानते होंगे पर क्या आप जानते है मेथी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती है कुछ लोगो को इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
मेथी (fenugreek) का अधिक सेवन करने से दस्त, गैस, और पेट खराब हो सकता है। डायबिटीज के मरीज अगर इंसुलिन या दूसरी दवाइयों का सेवन कर रहे है तो मेथी का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
कई लोग फायदे के चक्कर में मेथी (fenugreek) का अधिक सेवन करने लगते है। ऐसे में अधिक मेथी का सेवन करने से कुछ लोगो को गैस, सूजन और दस्त की समस्या हो सकती है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को मेथी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें ऐसे कंपाउंड पाये जाते है यो गर्भाशय में दिक्कत बढ़ा सकते है, जिससे गर्भपात होने का खतरा रहता है।
जिन लोगो को बीपी कम रहता है ऐसे लोगो को मेथी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि मेथी (fenugreek) बीपी कम करने में मदद करता है। अगर किसी को मेथी से एलर्जी है जो ऐसे लोगो को भी मेथी का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे स्किन पर रैशेज, सांस की तकलीफ और सूजन हो सकती है।