Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। घरेलू मांग में आई तेजी वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के कारण दोनों कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। आज चांदी एक बार फिर ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमतें भी रिकॉर्ड एतिहासिक स्तर पर पहुंच गई हैं।

पढ़ें :- Infinix ने लॉन्च किया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 6500mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन अब दो नए कलर में

सर्राफा बाजार के ताजा भाव

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, आज सुबह बाजार खुलते ही सोने और चांदी में भारी खरीदारी देखी गई। बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के प्रमुख दरें इस प्रकार हैं—

चांदी प्रति किलोग्राम ₹2,45,000 से ₹2,46,500 के बीच और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,53,160 से ₹1,53,650 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं आभूषण बनाने वाले 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹1,40,400 के पार बना हुआ है। हाल के समय में देश के प्रमुख शहरों में स्थानीय करों (Local Taxes) के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखा जा रहा है।

यदि सोने की कीमत को लेकर महानगरों की बात करें तो—

पढ़ें :- 25 साल पहले न्यूजीलैंड में ये मफलर भेंट मिला था, आज भी संभालकर कर रखा हूं यहां के लोगों की निशानी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली में ₹1,53,360 प्रति 10 ग्राम

मुंबई में ₹1,53,620 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में ₹1,54,070 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में ₹1,53,420 प्रति 10 ग्राम है।

क्यों आ रही है इतनी तेजी?

पढ़ें :- World Bank की नई इकॉनमी रिपोर्ट में High income की कैटगरी में 6 देश शामिल, जानिए इस लिस्ट में भारत का नंबर

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस तेजी के पीछे तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारण हैं जिसमें सुरक्षित निवेश की मांग, अमेरिकी फेडरल रिजर्व का रुख, और घरेलू शादियों का सीजन शामिल है। वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता और जारी भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) के कारण निवेशक शेयर बाजार के मुकाबले सोने को अधिक सुरक्षित मान रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों और डॉलर इंडेक्स में आ रहे उतार-चढ़ाव का सीधा असर सर्राफा बाजार पर सकारात्मक रूप से पड़ रहा है। साथ ही भारत में शादियों के चलते कीमती धातुओं की हाजिर मांग (Physical Demand) में अचानक बड़ा उछाल आया है।

Advertisement