Viral-Video: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में देर रात एक ट्रेलर के टायर में अचानक तेज धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया इलाके में कोयला लदा ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा था। टायर में पंचर होने के बाद चालक उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक टायर फट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि पास खड़े दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पढ़ें :- खुद को मुख्यमंत्री बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, CJP के संस्थापक पर FIR की मांग तेज
धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका धुएं से भर गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टायर में हवा का दबाव ज्यादा होने की आशंका
जानकारी के मुताबिक मृतक चालक की पहचान पचौर निवासी अनिल साहू के रूप में हुई है। ट्रेलर का टायर पंचर होने के बाद वह उसे खोलने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक टायर फट गया और वह इसकी चपेट में आ गया। पास मौजूद दो अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पढ़ें :- समस्तीपुर के रोसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
प्रारंभिक जांच में टायर के भीतर हवा का दबाव अधिक होने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धमाके के बाद ट्रेलर के आसपास धुआं दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों के टायर की मरम्मत के दौरान जरूरी सुरक्षा सावधानियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कोयले से लदे एक ट्रेलर का पंचर टायर बदलते समय अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना… pic.twitter.com/FiTewpNvw8
— UJJWAL DOBHAL (@UjjwalDobhal) September 14, 2026