नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को कई महीने बीत गए लेकिन इस सदमे से अभी तक उनके फैंस और उनके परिवार वाले अभी उबर नहीं पाये। दरअसल, सुशांत केस में सीबीआई की जांच जारी है। अभी तक सीबीआई जांच में कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। ऐसे में सुशांत के फैंस और परिवार सुशांत के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है।
पढ़ें :- 'बन मस्का' की प्लेट का लुफ्त उठाती दिखी Kajol, तस्वीर शेयर कर बोली- पोस्ट करना भूल गई...
आपको बता दें, हाल ही में Say no to Bollywood ट्रेंड भी सुशांत के लिए शुरू किया गया है। इसमें अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने भी अपनी राय शामिल की है। इससे सभी वाकिफ हैं कि सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म का मामला सोशल मीडिया पर काफी उछला।
कई बड़े स्टार्स और फिल्मों की जमकर आलोचना की गई। सुशांत के परिवार की तरफ से एक्टर की याद में कई पोस्ट किए जाते रहे हैं। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने ट्विटर हैंडल पर अपने भाई के लिए फिर से आवाज उठाई है।
Say no to Bollywood… I want my brother back. #sushant
— Priyanka Singh (@withoutthemind) March 12, 2021
पढ़ें :- Shilpa Shetty visited Kamakhya temple: पति के बिटकॉइन स्कैम में फंसने के बाद माता कामाख्या मंदिर में दर्शन करने पहुंची शिल्पा शेट्टी
उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि बॅालीवुड को ना कहें..मैं अपना भाई वापस चाहती हूं। यानी एक बार फिर से सुशांत के परिवार की तरफ से इंसाफ की मांग की जा रही है। कुछ दिन पहले प्रियंका ने सुशांत की फिल्म सोनचिड़िया के सेट से भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जहां पर उन्होंने अपने भाई को याद किया था।