सीतापुर। यूपी (UP) के सीतापुर जिले (Sitapur District) के अटरिया के हिंद अस्पताल (Hind Hospital) के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला (Station Head Umakant Shukla) ने बताया कि एम्बुलेंस मरीज (Ambulance Patient) लेकर देहरादून से बनारस (Dehradun to Varanasi) जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी एम्बुलेंस मरीज को इलाज के लिए बनारस लेकर जा रही थी। हिन्द अस्पताल (Hind Hospital) के पास नेशनल हाईवे (National Highway) पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
पढ़ें :- Gas Prices Soar : अमेरिका में गैस की कीमतों में लगी आग, 2022 के बाद पहली बार जबरदस्त उछाल
हादसे में सड़क किनारे खड़ी अज्ञात 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला के साथ रोड किनारे खड़ी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का इलाज हिंद अस्पताल (Hind Hospital) में चल रहा है। हादसे में एम्बुलेंस सवार तीन लोगों व सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात महिला की मौत हुई है। मृतकों में एम्बुलेंस चालक गुरमीत (40) , एम्बुलेंस सवार मरीज विशाल पांडेय (48), व एक अन्य शामिल हैं।
हादसे के मृतकों की सूची:
1. मरीज विशाल पांडेय (40) निवासी देहरादून -यह कमर में गम्भीर चोट का इलाज कराने बनारस जा रहे थे।
2. हिन्द गेट के सामने खड़ी महिला (करीब 40)
पढ़ें :- मिट्टी के टीले मे सुरंग बना के खेलते हुए गई तीन मासूमों की जान
3. एम्बुलेंस सवार एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात (करीब 45 वर्ष)
4. एम्बुलेंस चालक- गुरमीत (23)- निवासी हरिद्वार
घायलों का विवरण:
1. दिव्यांशु पांडेय (42) निवासी कैमूर, बिहार । यह मरीज के भाई हैं।
2. हिन्द गेट के सामने महिला के साथ खड़ी बच्ची (करीब 12 वर्ष)।