कई लोग इंटरनेट और मोबाइल में दिखाये जाने वाले ब्यूटी टिप्स को बिना अपनी स्किन टाइप को जाने समझे इस्तेमाल करने लगते है। इस चक्कर में स्किन डैमेज होने लगती है। इन ब्यूटी हैक्स को फॉलो करने के चक्कर में स्किन की प्रोटेक्शन लेयर जिसे स्किन की सुरक्षा परत कहा जाता है। डैमेज हो जाती है।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
जबकि यही स्किन बैरियर स्किन को प्रदूषण, बैक्टीरिया और पानी की कमी से बचाने में मदद करती है। ये लेयर ही मॉइस्चराइजर या सीरम जैसी अच्छी चीजों को स्किन के अंदर लाती है। लेकिन वहीं अगर यह स्किन लेयर डैमेज हो जाए तो स्किन पर बुरा असर पड़ता है।
जिसकी वजह से स्किन बहुत अधिक सेंसिटिव, हार्ड और इरिटेशन होने लगती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है प्रोटेक्शन लेयर डैमेज हो रही है इसका कैसे पता लगाएं।
स्किन की प्रोटेक्शन लेयर डैमेज होने पर जलन होने लगती है। अगर आप स्किन पर कोई क्रीम या लोशन लगाते हैं और उससे स्किन पर ठंडा या गर्म महसूस होता है। यहां तक कि पानी से स्किन पर सेंसिटिविटी होने लगे तो समझ लें आपकी स्किन की सुरक्षा परत डैमेज हो चुकी है।
इसके अलावा अगर स्किन पर बहुत ज्यादा ड्राईनेस आने लगी है। तो समझ लें स्किन की ऊपर परत डैमेज हो रही है। अगर स्किन से परत जैसी निकलने लगी है या स्किन बहुत हार्ड होने लगी है तो समझ लें स्किन डैमेज हो चुकी है।
अगर चेहरे पर लालपन दाने या सूजन आने लगी है तो समझ लें स्किन की ऊपरी लेयर यानि सुरक्षा परत डैमेज हो चुकी है। जरा सी धूप या गर्मी से त्वचा लाल पड़ जाती है और चेहरे पर सूजन भी आने लगी है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
स्किन का प्रोटेक्शन लेयर डैमेज होने पर त्वचा में जलन पैदा करने वाले तत्व और बैक्टीरिया अंदर जाने लगते हैं। जिससे मुंहासे और बंद रोमछिद्रों होने की समस्या होने लगती है। अगर आपकी स्किन पर बहुत ज्यादा चुभन, खुजली या झुनझुनी जैसी महसूस होती है, तो इसका मतलब है कि आपकी त्वचा की प्रोटेक्शन लेयर डैमेज हो चुकी है।