Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Skoda Octavia RS bookings open :  भारत में स्कोडा ऑक्टेविया RS की बुकिंग शुरू , जानें लॉन्च की तारीख और कीमत

Skoda Octavia RS bookings open :  भारत में स्कोडा ऑक्टेविया RS की बुकिंग शुरू , जानें लॉन्च की तारीख और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Skoda Octavia RS bookings open :  स्कोडा ने भारत में अपनी फ्लैगशिप कार, ऑक्टेविया RS की बुकिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। स्कोडा ऑटो ने भारत में ऑक्टेविया आरएस की बुकिंग आधिकारिक तौर पर 2.5 लाख रुपये की टोकन राशि पर शुरू कर दी है। यह ऑक्टेविया आरएस की बहुप्रतीक्षित वापसी का प्रतीक है, जिसने 2004 में देश की पहली Turbo-petrol passenger cars के रूप में भारत में धूम मचाई थी।

पढ़ें :- Skoda Octavia RS : स्कोडा ऑक्टेविया RS  की भारत में वापसी ,  बुकिंग इस दिन से शुरू

रंग
नवीनतम ऑक्टेविया आरएस 100 सीमित संख्या में उपलब्ध होगी।  कारें चेक गणराज्य में निर्मित होंगी। वहीं रंग की बात करें तो ये पाँच रंगों में उपलब्ध होंगी: नीला, काला, सफेद, लाल और माम्बा हरा।

कीमत
कीमत की बात करें तो कार की आधिकारिक कीमतों की घोषणा 17 अक्टूबर को की जाएगी और डिलीवरी 6 नवंबर से शुरू होगी।

इंजन
ऑक्टेविया आरएस में 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन लगा है जो 265 एचपी और 370 एनएम टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन सात-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से जुड़ा है।

Advertisement