Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप

चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date
Smoke emanates suddenly in Chennai-Delhi Rajdhani Express

चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में रविवार को हड़कंप मच गया। चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के बी-5 डिब्बे में पहियों से अचानक धुआं निकलने से अफरा तफरी का महौल हो गया।

पढ़ें :- National Herald Case : कोर्ट ने सोनिया और राहुल गांधी को नोटिस जारी करने से इनकार, ED को दिया ये आदेश

यात्रियों ने फौरन पहियो से धुआं निकलने की जानकारी लोको पायलट को दी। इसके बाद ट्रेन को कवाली रेलवे स्टेशन के पास रोका गया। घटना आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले की है। जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेस के बी-5 डिब्बे के पास धुआं निकल रहा था। जिसे देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जांच करने के बाद पता चला है कि ब्रेक जाम होने की वजह से चेन्नई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में धुआं निकलने लगा था।

कवाली रेलवे स्टेशन के पास उसकी मरम्मत की गई और करीब 20 मिनट बाद ट्रेन की यात्रा फिर से शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पायलट ने ट्रेन को रोक दिया था।

पढ़ें :- US Tariffs : चीन ने टैरिफ पर समझौते के लिए अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया,बीजिंग का कहना है कि यह झूठ है
Advertisement