नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग – ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में अपने जिंदगी के महत्वपूर्ण पलों के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी किताब के बारे में बात करते हुए यह भी खुलासा किया कि जब राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तो वे उसके बिल्कुल खिलाफ थी। उन्होंने कहा कि मैं कभी भी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) प्रधानमंत्री बने।
पढ़ें :- अयोध्या का हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय : सीएम योगी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में अपना नया हैंडल बनाने के बाद सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) ने मंगलवार को वीडियो पोस्ट शेयर किया। अपने वीडियो पोस्ट में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अगले महीने 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग – ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने अपनी पति राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के प्रधानमंत्री बनने के दौरान प्रसंगों का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) प्रधानमंत्री बने।
किताब को लेकर क्या बोलीं सोनिया गांधी?
There’s bound to be some tamasha when this book comes out. After all, others have spent decades telling my “story”, now it’s my turn. https://t.co/jDy5vBI8ey
— Sonia Gandhi (@SoniaGandhi) October 27, 2026
पढ़ें :- राहुल गांधी ने क्यों त्रिपुंड शेयर कर लिखा ‘सत्यम् शिवम् सुन्दरम्’? बहन प्रियंका गांधी ने बताया इस पोस्ट के पीछे का सच
कुछ तो तमाशा होगा, अब मेरी बारी
उन्होंने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जब यह किताब आएगी, तो कुछ तमाशा तो होगा ही। आखिरकार, दूसरों ने दशकों तक मेरी कहानी सुनाई है, अब मेरी बारी है। वहीं, वीडियो में एक सवाल भी नजर आया, जिसमें पूछा गया,कि जीवन भर दूसरों की तरफ से आपके लिखे जाने के बाद, अपनी कहानी खुद लिखने का कैसा अनुभव रहा? इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि मुझे पूरी कहानी बतानी चाहिए या नहीं, लेकिन मुझे लगा कि मेरे बारे में बहुत कुछ लिखा गया है और उसमें से काफी कुछ सही भी नहीं था।
उन्होंने कहा कि बहुत-सी बातें या तो गढ़कर लिखी गई थीं या फिर उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था। इसलिए मुझे लगा कि अब मैं अपनी कहानी लिख सकती हूं। उन तथ्यों और घटनाओं को वैसे ही बता सकती हूं, जैसे वे असलियत मे थे।
ये मेरा वर्जन नहीं, मेरी कहानी है : सोनिया गांधी
पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के 10 कैंडिडेट पंजा सिंबल पर लड़ेंगे चुनाव, पूर्व बीजेपी सांसद डॉ. संघमित्रा जल्द थामेंगी कांग्रेस का हाथ
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि मैं इसे अपना वर्जन नहीं कहूंगी, बल्कि अपनी कहानी कहूंगी। लोगों के अलग-अलग विचार होते हैं। हो सकता है कि कुछ लोग मेरे बारे में अपनी राय बदल लें। हो सकता है कि कुछ लोगों की राय मेरे बारे में और ज्यादा खराब हो जाए, लेकिन ऐसा ही होता है।
उन्होंने कहा कि जब आप कोई किताब लिखते हैं या सार्वजनिक जीवन में होते हैं, तो ऐसा होता ही है। जब यह किताब आएगी, तो कुछ तमाशा होना तो तय है। आखिरकार दूसरों ने दशकों तक मेरी कहानी सुनाई है, अब मेरी बारी है।
कहां शुरू थी सोनिया और राजीव गांधी की लव स्टोरी?
वहीं, अपने X हैंडल पर शेयर किए गए पहले वीडियो पोस्ट में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के साथ अपनी पहली मुलाकात और अपनी लव स्टोरी की शुरुआत के बारे में भी बताया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में कहा, ‘कैंब्रिज में एक छोटे से ग्रीक रेस्टूरेंट में मेरी लव स्टोरी का सफर शुरू हुआ था। राजीव और मैंने एक साथ प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई। 10 नवंबर को मैं उस दुनिया को आपके साथ साझा करूंगी।