South Korea Planes Collide : दक्षिण कोरिया में बड़े विमान हादसे की खबर है। दक्षिण कोरिया की वायु सेना के दो विमान शुक्रवार को बीच हवा में टकरा गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए। खबरों के अनुसार, दो KT-1 विमान दक्षिण पूर्वी शहर साचेओन में एक पहाड़ से टकरा गए। घटना में तीन पायलटों की मौत हो गई और एक लापता है।
पढ़ें :- Indian Navy : भारतीय नौसेना का दम अरब सागर में फिर दिखा , 20 पाकिस्तानियों के लिए बनी देवदूत
वायु सेना ने कहा कि उसने दुर्घटना के कारणों और क्षति का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया है। 30 से अधिक दमकलकर्मी और बचावकर्मी दुर्घटनास्थल पर तलाशी अभियान चला रहे हैं।