Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Southern Brazil : ब्राजील में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी में सात की मौत

Southern Brazil : ब्राजील में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी में सात की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Southern Brazil : दक्षिणी ब्राजील में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम सात संदिग्ध मारे गए। खबरों के अनसार, सैन्य पुलिस का हवाला देते हुए कहा गया है कि दक्षिणी पराना राज्य की राजधानी कूर्टिबा के पारोलिन जिले में रविवार सुबह तड़के हुयी गोलीबारी हुई।

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

स्थानीय निवासियों ने 50 से अधिक गोलियों की आवाज सुनने और संदिग्धों को कैलिबर हथियारों के सड़कों पर घूमते हुए देखने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो संदिग्धों के साथ मुठभेड़ हुयी। सैन्य पुलिस ने कहा कि उन्हें साइट पर 10 हथियार, दो बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 के कारतूस और पिस्तौल को लंबी दूरी की आग्नेयास्त्रों में बदलने के उपकरण मिले।

Advertisement