Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा मुखिया कहते हैं उनका खून गर्म है, मैंने कहा ये खून तो 5 साल पहले ही प्रदेश की जनता शांत कर चुकी हैं : सीएम योगी

सपा मुखिया कहते हैं उनका खून गर्म है, मैंने कहा ये खून तो 5 साल पहले ही प्रदेश की जनता शांत कर चुकी हैं : सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। शा​मली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोन वॉरियर्स और स्वास्थ्य विभाग ने अच्छा काम किया है।

पढ़ें :- Schools Closed : गाजियाबाद के बाद नोएडा में स्कूलों की छुट्टी, भीषण गर्मी के चलते लिया फैसला

इसके बाद वो वीवी इंटर कॉलेज पहुंचे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सपा—बसपा की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। तभी यहां कांधला-कैराना से पलायन होता था। मुजफ्फरनगर के दंगे होते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सुरक्षित माहौल दिया है।

पिछली सरकारों में जनता के हित में कोई काम नहीं हुआ। वहीं, मुजफ्फरनगर पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सपा मुखिया कहते हैं कि उनका खून गर्म है।

मैंने कहा कि ये खून तो 5 साल पहले ही 2017 में प्रदेश की जनता शांत कर चुकी हैं।अगर सचमुच खून गर्म होता तो मुजफ्फरनगर का दंगा भी नहीं होता। साथ ही कहा कि, 5 साल पहले थाना भवन हो, शामली हो, मुजफ्फरनगर हो, कैराना हो, कांदला हो, क्या स्थितियां थी यहां की? गंभीर सुरक्षा का संकट था, कानून व्यवस्था बदहाल थी।

Advertisement