Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा का महंगाई, बेरोजगारी व पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

सपा का महंगाई, बेरोजगारी व पंचायत चुनाव में धांधली के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी गुरुवार को राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में महंगाई , बेरोजगारी, पंचायत चुनावों में धांधली समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। 16 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

पढ़ें :- RCB ने जीता टॉस, GT करेगी पहले बल्लेबाजी; यहां चेक करें प्लेइंग-XI

पूरे उत्तर प्रदेश में सुबह 10 बजे राज्य सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर सपा का प्रदर्शन शुरू हुआ। प्रदेश में हो रहे जुल्म और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 10 बजे सदर तहसील लखनऊ पहुंचे।

 

पढ़ें :- 'संघ ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का विरोध नहीं किया...फैलाया जा रहा फेक वीडियो', राहुल के आरोपों के बाद RSS प्रमुख का बयान

महंगाई, युवाओं की बेरोजगारी, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, हत्या व अन्य आपराधिक घटनाओं का विरोध किया। इसके साथ ही जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा द्वारा की गई कथित धांधली का भी विरोध कर ज्ञापन सौंपा गया।

सरकार की जनविरोधी नीतियों, ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शासन प्रशासन की अराजकता, डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि, किसानों के उत्पीड़न, बेदम कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

पढ़ें :- स्मृति ईरानी ने किए हनुमान गढ़ी के दर्शन, देश के कल्याण और प्रधानमंत्री की सलामती के लिए की प्रार्थना

वहीं सपा के इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। इसके लिए कुछ सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। वहीं कुछ जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने से भी रोका जा गया है।

शाहजहांपुर में सजावादी पार्टी के कार्यकर्ता ने जिला पंचायत चुनाव में सरकार की मनमानी, बढ़ती मंहगाई और कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने आज तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि सरकार का यही रवैया रहा तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेगी।

 

बता दें कि सभी पांचों तहसीलों पर समाजवादी पार्टी दर्जनों सपा कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया । सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान का कहना है कि जिला पंचायत चुनाव में सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया और सरकारी मशीनरी का भी दुरुपयोग किया। चुनाव में भारी गड़बड़ी की गई। इसके अलावा तेजी से बढ़ रही महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना दे रहे सपाइयों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार का यही रवैया रहा तो पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेंगे।

पढ़ें :- 'सपा के लोग 'माफिया' की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं और 'फातिहा' पढ़ते हैं,' बरेली में CM योगी ने साधा निशाना

सीतापुर जनपद की सभी तहसील मुख्यालयों पर सपा की तरफ से गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। गन्ने का भुगतान, कृषि कानून व मंहगाई समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement