Falta Assembly Constituency Repolling : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाने हैं, लेकिन फाल्टा विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम 24 मई को आएगा, क्योंकि चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है। जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा है कि चुनाव आयोग का ये फैसला बताता है कि भाजपा अपनी बेहद शर्मनाक हार से चेहरा झुपाने के लिए बहाना ढूंढ रही है।
पढ़ें :- ओवैसी ने अखिलेश को दिया खुला ऑफर, बोले-'AIMIM नहीं चाहती यूपी में BJP फिर सरकार बनाए, हाथ मिला लो बाद में रोना नहीं
अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “भाजपा झूठ की सोन पपड़ी है! जो एक झूठ की परत पर, दूसरे झूठ की परत चढ़ाती है। बंगाल के फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में दुबारा चुनाव कराने का फ़ैसला बता रहा है कि भाजपा अपनी बेहद शर्मनाक हार से चेहरा झुपाने के लिए बहाना ढूँढ रही है। चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट व टीवी प्रसारणों के आधार पर ये निर्णय लिया है। जनता पूछ रही है, इसका मतलब तो ये हुआ कि मतदान केंद्र के अंदर तक मीडिया की पहुँच थी, जो नियमानुसार असंभव है, खासतौर पर तब, जब हर बूथ को केंद्र के नियंत्रणवाले सशस्त्र बलों की तैनाती से छावनी बना दिया गया था।
सपा प्रमुख ने आगे लिखा, “चुनाव आयोग ने तो बूथ कैप्चरिंग तक की तथाकथित आशंका ज़ाहिर कर दी है, इसका मतलब ये हुआ कि जो ऑब्ज़र्वर थे, उनकी भूमिका संदिग्ध है, सबसे पहले उनका निलंबन हो। जनता तो यहाँ तक कह रही है कि अगर सच में कोई गड़बड़ी हुई है तो पुनर्मतदान में होनेवाले ख़र्चे की वसूली भी उन अधिकारियों के खाते से ही हो जिनकी लापरवाही या किन्हीं अन्य अवांछित गतिविधियों में मशगूल भ्रष्ट-आचरण की वजह से ये हालात पैदा हुए। वैसे जनता जानती है, ऐसा कुछ होता तो अब तक सैकड़ों वीडियो आ चुके होते, ये भाजपा का बनाई हुई झूठ की एक और परत है।”
‘भाजपा झूठ की सोन पपड़ी है!’ जो एक झूठ की परत पर, दूसरे झूठ की परत चढ़ाती है।
बंगाल के फाल्टा निर्वाचन क्षेत्र में दुबारा चुनाव कराने का फ़ैसला बता रहा है कि भाजपा अपनी बेहद शर्मनाक हार से चेहरा झुपाने के लिए बहाना ढूँढ रही है। चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट व टीवी प्रसारणों के…
पढ़ें :- CJP की पूरी कहानी! एक मीम से कैसे हिल गई सरकार? अभिजीत डिपके से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 3, 2026
उन्होंने लिखा, “भाजपा कितने भी षड्यंत्र कर ले लेकिन जनता ने तो टीएमसी को पहले ही 234 सीट पर आगे कर दिया है। भाजपा के परिणाम बदलने की हर कोशिश को तृणमूल कांग्रेस के सचेत और सतर्क कार्यकर्ता नाकाम कर देंगे। जागरूक कार्यकर्ताओं से हमारी अपील है: हाथ में जब तक जीत का प्रमाण नहीं…रहना चौकन्ना, तब तक विश्राम नहीं!”