Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lanka crisis : श्रीलंका में ईंधन संकट गहराता ही जा रहा है, बाहर से भेजी मदद भी पड़ रही कम

Sri Lanka crisis : श्रीलंका में ईंधन संकट गहराता ही जा रहा है, बाहर से भेजी मदद भी पड़ रही कम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sri Lanka crisis : श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच देश को मिल रही मदद भी कम पड़ती जा रही है। देश को में ईंधन का संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। श्रीलंका में डीजल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बिजली उत्पादन में होता है। खबरों के अनुसार, कि इस महीने के अंत तक श्रीलंका में डीजल की किल्लत हो सकती है। श्रीलंका भारत से ईंधन खरीदने के लिए भेजी जाने वाली 50 करोड़ डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट भी समाप्त हो रही है।

पढ़ें :- पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

भारत ने फरवरी में ईंधन खरीद के लिए श्रीलंका को 500 मिलियन लाइन ऑफ क्रेडिट दिया था। 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। नागरिक गैस, भोजन और अन्य आवश्यकताओं की कमी का विरोध कर रहे हैं।

सरकार की असफलता से नाराज नागरिक अब सड़कों पर उतर आए हैं और इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, श्रीलंका मेडिकल एसोसिएशन (SLMA) ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को जरूरी दवाओं की कमी के बारे में भी चेतावनी दे दी है।

Advertisement