Sri Lankan Navy Indian fishermen : श्रीलंकाई अधिकारियों ने द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में रविवार को 32 भारतीय मछुआरों (Indian fishermen) को गिरफ्तार कर लिया और मछली पकड़ने वाली उनकी पांच नौकाएं जब्त कर लीं। नौसेना ने यह जानकारी दी। खबरों के अनुसार,श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने एक बयान में कहा कि इन लोगों को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें :- Rwanda-Congo conflict : रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने Congo के Kivu में किया बड़ा हमला, 400 से अधिक नागरिकों की मौत
बयान में कहा गया, ‘‘मछली पकड़ने वाली पांच भारतीय नौकाओं (Five Indian fishing boats) को जब्त कर लिया गया और 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को तलाईमन्नार पियर (Talaimannar Pier ) लाया गया, जहां उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा। बयान के अनुसार, नौसेना ने इस वर्ष अब तक 131 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाली 18 नौकाओं को जब्त किया है। मछुआरों का मुद्दा (Fishermen issue) भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादास्पद मुद्दा रहा है।
श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य क्षेत्र ( Strait area) में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है और श्रीलंकाई जलक्षेत्र(Sri Lankan waters) में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है।