Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एसएस राजामौली को फ्रांस में मिला सम्मान, ‘वॉल ऑफ फिल्ममेकर्स’ में नाम शामिल, बोले- ‘बहुत भावुक हूं’

एसएस राजामौली को फ्रांस में मिला सम्मान, ‘वॉल ऑफ फिल्ममेकर्स’ में नाम शामिल, बोले- ‘बहुत भावुक हूं’

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। ‘बाहुबली’ (Baahubali) और ‘आरआरआर’ (RRR)  जैसी सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) को फ्रांस में एक बड़ा सम्मान मिला है। उनका नाम प्रतिष्ठित ‘वॉल ऑफ फिल्ममेकर्स’ (Wall of Filmmakers) में शामिल किया गया।

पढ़ें :- कान फेस्टिवल में छाया आलिया भट्ट का पहला लुक, फ्लोरल गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

राजामौली ने सोशल मीडिया पर इस खास पल को शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि उन्होंने म्यूजियम का दौरा किया और उसी स्क्रीनिंग रूम में गए, जहां उनकी फिल्में ‘ईगा’ और ‘आरआरआर’ (RRR) हाउसफुल दर्शकों के साथ दिखाई गई थीं। उन्होंने बताया कि इंस्टिट्यूट ल्यूमियर और कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के डायरेक्टर थिएरी फ्रेमो ने खुद उनका स्वागत किया और उन्हें सिनेमा के जन्मस्थान मानी जाने वाली उस ऐतिहासिक गली में लेकर गए। इस पूरे अनुभव ने उन्हें काफी भावुक कर दिया।

मैं दिल से आभारी हूं

राजामौली ने उस खास पल को याद करते हुए लिखा कि ‘मैं पहले से ही काफी भावुक था, तभी मैंने एक दीवार देखी जिस पर दुनिया के महान फिल्ममेकर्स के नाम लिखे थे- मार्टिन स्कॉर्सेसी, क्लिंट ईस्टवुड, क्वेंटिन टारन्टिनो, फ्रांसिस फोर्ड कोपोला… और फिर मेरी नजर एक लाल कपड़े से ढकी प्लेट पर पड़ी। उस वक्त मैं पूरी तरह से चुप हो गया।’

जब उन्होंने देखा कि उस प्लेट पर उनका नाम लिखा है, तो वह बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस सम्मान के लिए क्या कहूं। इतने महान लोगों के साथ मेरा नाम होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं दिल से आभारी हूं। राजामौली ने इंस्टिट्यूट ल्यूमियर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह याद उनके साथ हमेशा रहेगी।

राजामौली ने हाल ही में  फिल्म ‘वाराणसी’ की पहली झलक भी पेश की थी

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

वहीं, काम की बात करें तो राजामौली ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ की पहली झलक भी पेश की थी। इस फिल्म में महेश बाबू(Mahesh Babu), प्रियंका चोपड़ा जोनस  (Priyanka Chopra Jonas) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisement