Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Stale Food : बासी खाने के बारे में ये बात आप अभी तक नहीं जानते, न करें इन चीजों का सेवन

Stale Food : बासी खाने के बारे में ये बात आप अभी तक नहीं जानते, न करें इन चीजों का सेवन

By अनूप कुमार 
Updated Date

Stale Food : जीवन शैली में खानपान की जरूरतों के बिना जीवन चल ही नहीं सकता। कामकाज के सिलसिले में लोगों की व्यस्तता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। आधुनिक जीवन शैली पति पत्नी दोनों ही काम करने के लिए घर से बाहर चले जाते है। इसका असर जीवन शैली के प्रमुख अंग खानपान पर पड़ रहा है। व्यस्तता के कारण लोग एक टाइम का बना का खाना फ्रिज में रखकर कई दिनों तक गर्म करके खाते हैं।
इस तरह के व्यंजनों को गरम करके खाने से उसमें बैक्टीरिया पनप जाती है।  इस तरह के खाना खाने से हमें फूड पॉइजनिंग और डायरिया जैसी बीमारियों हो सकती है।स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

1.यदि आप समय की कमी की वजह से बासी खाने गरम करके खाते हैं तो खाने की इन चीजों में आलू, चुकंदर और पालक को दोबारा गर्म करके कभी न खाए।
2. गरम करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व समाप्त हो जाता है।
3. इसमें मौजूद नाइट्रेट विषाक्त में बदल जाता है, जिससे हमारी पाचन तंत्र प्रभावित होती है और पेट संबंधित दिक्कतें आ सकती है।
4.बासी खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। रोजाना खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर उच्च और प्रतिरक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। हार्ट की समस्या हो सकती है।

 

Advertisement