1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संविधान दिवस:पांच सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेटकर ब्लाक प्रमुख ने किया सम्मानित

संविधान दिवस:पांच सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेटकर ब्लाक प्रमुख ने किया सम्मानित

संविधान दिवस:पांच सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेटकर ब्लाक प्रमुख ने किया सम्मानित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: संविधान दिवस के अवसर पर आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का नौतनवा विकासखंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी विचारधारा का स्मरण किया गया और उनके सिद्धांतों को अपनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया द्वारा सफाई कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए ब्लॉक के पांच सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह पहल उनके कार्य के प्रति सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बनी। इस मौके पर बीडीओ अमित मिश्रा, एडीओ पंचायत योगेश, एपीओ शशिकांत सहित सभी ब्लॉक कर्मचारी और सेक्रेटरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के सामाजिक और संवैधानिक योगदान को लेकर चर्चा की गई और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने कहा कि संविधान दिवस हमें समानता,स्वतंत्रता और भाईचारे के मूल्यों को याद दिलाता है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की अपील की।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...