Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of star anise: गठिया और डायबिटीज समेत कई बीमारियों में फायदेमंद होता है चक्रफूल या स्टार मसाला

Benefits of star anise: गठिया और डायबिटीज समेत कई बीमारियों में फायदेमंद होता है चक्रफूल या स्टार मसाला

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कीचन में मौजूद तमाम मसालों के अपने फायदें होते है। जो खाने द्वारा हमारे शरीर में जाकर किसी न किसी तरह से फायदे पहुंचाते है। ऐसा ही एक मसाला है चक्रफूल या फिर स्टार (Star Anise or Star)।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

आमतौर पर इस मसाले का इस्तेमाल बिरयानी और नॉनवेज में किया जाता है। इससे इसके स्वाद में चार चांद लग जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे इसे खाने के क्या फायदें होते है।एक शोध के मुताबिक चक्रफूल (Star Anise or Star) पाचन से संबंधित दिक्कतों को दूर करता है। गैस की समस्या में आराम पहुंचाता है। साथ ही पाचन तंत्र में सुधार करता है।

इसके अलावा खतरनाक फफूंद और जीवाणु के विकास को रोकता है।चक्रफूल (Star Anise or Star) में हाई लेवल का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कणों से बचाकर रखता है। चक्रफूल कैंसर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसे रोगो के होने के रिस्क को कम कर सकता है।

चक्रफूल (Star Anise or Star) में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते है। यह शरीर में सूजन को कम करता है गठिया और दिल से संबंधित रोगो के जोखिम को कम करता है। चक्र फूल पाचन को दुरुस्त रखता है।

साथ ही इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। चक्रफूल खांसी और अस्थमा जैसी सांस के रोगों के संक्रमण को दूर करता है। इसमें एक्सपेक्टोरेंट गुण मौजूद होते हैं, जो सांस की नली में बलगम दूर कर खांसी की समस्या में राहत देता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
Advertisement