Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. सिर्फ 1 रन से चूके स्टार इंग्लिश बल्लेबाज रूट, नहीं हो पाये विराट कोहली के खास क्लब में शामिल

सिर्फ 1 रन से चूके स्टार इंग्लिश बल्लेबाज रूट, नहीं हो पाये विराट कोहली के खास क्लब में शामिल

By Abhimanyu 
Updated Date

Cricket News : इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन के खेल तक मेजबान टीम ने पहली पारी में 195 रनों की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह टेस्ट में 68वीं फिफ्टी जड़कर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली, लेकिन वह विराट कोहली के खास क्लब में शामिल होने से मात्र 1 रन से चूक गए।

पढ़ें :- एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे

दरअसल, जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट में 66 रनों की पारी खेली, अगर वह एक रन और बना लेते तो टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट मिलाकर कम से कम 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली के साथ शामिल हो जाते, जिनका सभी फॉर्मेट में मिलाकर बैटिंग औसत 50 से अधिक का है। इंग्लैंड के कप्तान रूट ने 112 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके भी लगाए। लेकिन, 45वें ओवर में खुर्रम शहज़ाद की गेंद पर रूट LBW आउट करार दिये गए। इस पारी के बाद उनका औसत 49.99 हो गया है। वह मात्र 1 रन से 50 का औसत पूरा करने से चूक गए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत (सभी फॉर्मेट में कम से कम 10,000 रन)

52.71 – विराट कोहली

49.99 – जो रूट *

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत कमजोर, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में 6 विकेट पर 242

49.10 – जैक्स कैलिस

49.00 – माइकल हसी

48.75 – विव रिचर्ड्स

48.52 – सचिन तेंदुलकर

48.12 – केन विलियमसन

पढ़ें :- ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे

48.11 – एबी डी विलियर्स

47.77 – स्टीव स्मिथ

Advertisement