Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: जीजा के साथ घुमने जा रही पत्नी को रोकना पति को पड़ा भारी, चाकू से हमला कर किया घायल

UP News: जीजा के साथ घुमने जा रही पत्नी को रोकना पति को पड़ा भारी, चाकू से हमला कर किया घायल

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक महिला ने जीजा के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया, जिसमें वो घायल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने जीजा के साथ घूमने के लिए जा रही थी, जिसका पति ने विरोध किया। इसको लेकर महिला ने जीजा के साथ मिलकर ये वारदात की।

पढ़ें :- Delhi Overbridge Collapses : दिल्ली के रूप नगर इलाके में टूटा फुट ओवरब्रिज, नाले में गिरी महिला की तलाश में जुटे बचाव दल

बता दें कि, ये मामला गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने का है। अब ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। इसके बाद पति के शिकायत करने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमें बताया गया है कि, दोनों कि शादी 2019 में हुई थी।

शादी के बाद से महिला पूरे घर को परेशान कर रखी थी। इसके बाद वो अक्सर कोई न कोई बहाना बनाकर अपने जीजा के साथ घूमने जाना शुरू कर दी। पति ने बताया कि जब वो इसका विरोध करता तो रोज़ झगड़े करती थी और मुझे जान से मारने कि धमकी देती थी।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है, मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगाा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले की चर्चा पूरे गांव में है।

 

पढ़ें :- 16 की उम्र में सगी मामी से अवैध संबंध और मामा को उतारा मौत के घाट, फिर साले-सास की हत्या : एनकाउंटर में बरेली का अफसर खां ढेर

 

Advertisement