Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संतकबीर नगर में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खराब भोजन-पानी को लेकर किया प्रदर्शन, अधिकारियों के आश्वासन पर किया समाप्त

संतकबीर नगर में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने खराब भोजन-पानी को लेकर किया प्रदर्शन, अधिकारियों के आश्वासन पर किया समाप्त

By संतोष सिंह 
Updated Date

संतकबीरनगर। संतकबीर नगर जिले (Sant Kabir Nagar District) के जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) जगदीशपुर गौरा (Jagdishpur Gaura) के छात्रों ने शनिवार को खराब भोजन और पेयजल व्यवस्था को लेकर विद्यालय के गेट पर धरना दिया। यह प्रदर्शन लगभग 6 घंटे तक चला, जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्र सुबह नौ बजे विद्यालय प्रशासन के मनमाने रवैए से नाराज होकर स्कूल गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पोस्टर लेकर अपनी मांगों को उठाया और अव्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की।

पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती

छात्रों का आरोप था कि पिछले करीब 40 दिनों से विद्यालय में पेयजल आपूर्ति बाधित है। इससे दैनिक जरूरतों के साथ-साथ पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, भोजन भी मेनू के अनुसार नहीं मिल रहा है और विद्यालय के जिम्मेदार मनमाने ढंग से भोजन बनवा रहे हैं।

छात्रों ने बताया कि विद्यालय में कई अन्य असुविधाएं भी हैं। शिकायत करने पर विद्यालय प्रशासन छात्रों को स्कूल से निकालने या अभिभावकों से शिकायत करने की धमकी देता है। छात्राओं ने यह भी बताया कि 207 छात्राओं के लिए केवल 192 बेड उपलब्ध हैं, जिससे सोने की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। धरने की सूचना मिलने पर तहसीलदार धनघटा रामजी और एसओ महुली रजनीश राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नवोदय विद्यालय के सहायक आयुक्त से सीधे बात करने की जिद पर अड़े रहे।

कुछ देर बाद अपर जिलाधिकारी (ADM) भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को धरना समाप्त करने के लिए समझाया। उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य श्रीकांत तिवारी से पेयजल और भोजन की अव्यवस्था के बारे में जानकारी ली और मेस इंचार्ज से भी सवाल पूछे। एडीएम ने सहायक आयुक्त से फोन पर बात की, जिसके बाद सहायक आयुक्त ने महराजगंज के प्राचार्य आरके राय को अपना प्रतिनिधि बनाकर मौके पर भेजा। इसके बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

पढ़ें :- नौतनवा विधायक ने जताया शोक, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल की माता को दी श्रद्धांजलि
Advertisement